Toyota Hyryder बनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार, इनोवा-फॉर्च्यूनर की घटी मांग! देखिए सेल्स रिपोर्ट


टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने जून 2026 में घरेलू बाजार में 28,441 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के जून 2025 के 26,453 यूनिट्स की तुलना में 7.52% की सालाना बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी ने इस दौरान 1,988 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं. हालांकि, मई 2026 के 30,574 यूनिट्स की तुलना में जून में 6.98% की मासिक गिरावट आई. टोयोटा की पोर्टफोलियो में अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने फिर से अपना दबदबा बनाए रखा और कंपनी की कुल बिक्री का 32.01% हिस्सा अकेले इसी मॉडल ने योगदान दिया.

इस महीने SUV और MPV सेगमेंट दोनों ने मिक्स्ड परफॉरमेंस दिया है. एक ओर हाइराइडर और ग्लैंजा ने मजबूत बढ़ोतरी दिखाई. वहीं, इनोवा हाइक्रॉस, क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी पॉपुलर गाड़ियों की सेल में गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंडियन मार्केट में हाइब्रिड और कॉम्पैक्ट मॉडल्स की मांग बढ़ रही है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Toyota Hyryder

टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अर्बन क्रूजर हाइराइडर की जून 2026 में 9,104 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के 7,462 यूनिट्स की तुलना में 22% की बढ़ोतरी है. ये मॉडल कंपनी की कुल मासिक बिक्री का 32% हिस्सा है. मई की तुलना में भी इसमें 5% की बढ़ोतरी हुई. हाइब्रिड पावरट्रेन, मॉडर्न फीचर्स और SUV स्टाइलिंग के कारण हाइराइडर ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर बनी हुई है.

Toyota Innova Hycross

दूसरी पोजिशन पर रही इनोवा हाइक्रॉस की कुल 4,510 यूनिट्स बिकी हैं, लेकिन सालाना आधार पर सेल में 21.51% की गिरावट आई. पिछले साल जून में इसकी बिक्री 5,746 यूनिट्स थी. मासिक आधार पर भी 32.91% की काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है, जो भविष्य में बिक्री को बढ़ावा दे सकता है.

Toyota Glanza

टोयोटा ग्लैंजा ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 3,512 यूनिट्स की बिक्री की, जो 19.54% की सालाना वृद्धि दर्शाती है. मई की तुलना में भी 9.82% सुधार हुआ. हैचबैक सेगमेंट में अपनी विश्वसनीयता और फ्यूल एफिशिएंसी के कारण ग्लैंजा युवा खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर है.

Toyota Innova Crysta

इनोवा क्रिस्टा की 2,822 यूनिट्स बिकी हैं, लेकिन सेल में 7.66% की सालाना गिरावट आई. ये MPV सेगमेंट में अभी भी मजबूत है, लेकिन कंपटीशन बढ़ने से कुछ दबाव महसूस कर रही है. मासिक आधार पर भी 21.68% की गिरावट आई.

Toyota Fortuner

फॉर्च्यूनर ने 2,514 यूनिट्स की बिक्री की, जो 8.35% सालाना और 13.46% मासिक गिरावट दर्शाती है. प्रीमियम SUV सेगमेंट में मजबूत कंपटीशन के बावजूद ये टोयोटा की पसंदीदा ऑफ-रोडर गाड़ी बनी हुई है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Taisor की 2483 यूनिट, Rumion की 2376 यूनिट, Ebella की 459 यूनिट, Hilux की 289 यूनिट, Camry की 191 यूनिट, Vellfire की 140 यूनिट और LC300 की मात्र 41 यूनिट बिकी हैं.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net