Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV इंडियन ईवी मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के अंदर एक-दूसरे को टक्कर देते हैं. Kia Syros EV की कीमत ₹13.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹19.99 लाख तक जाता है. दूसरी ओर, Mahindra XUV 3XO EV की कीमत ₹13.89 लाख से ₹14.96 लाख के बीच है. दोनों ही मॉडल्स किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, प्रीमियम फीचर्स और डेली यूज़ के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.
Syros EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ ज्यादा रेंज क्लेम करती है, जबकि XUV 3XO EV बजट और परफॉर्मेंस का बैलेंस ऑफर करती है. अगर आप इन दोनों में किसी एक को खरीदना चाह रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज की डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
Kia Syros EV आकर्षक और मॉडर्न लुक के साथ आती है. 3995 mm लंबाई, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और EV-स्पेसिफिक एलिमेंट्स. Mahindra XUV 3XO EV अपने ICE वर्जन से इंस्पायर्ड है, लेकिन EV-ट्विक्स जैसे क्लोज्ड ग्रिल और यूनिक व्हील्स के साथ ज्यादा रग्ड और प्रैक्टिकल अपील रखती है. Syros EV ज्यादा स्टाइलिश लगती है.
Syros EV में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स, पैनोरमिक सनरूफ, स्पेशियस रियर सीट्स और प्रीमियम मैटेरियल्स हैं. XUV 3XO EV में ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और अच्छा केबिन स्पेस है. दोनों में कंफर्ट अच्छा है, लेकिन Kia का केबिन ज्यादा लग्जरी फील देता है.
फीचर्स और सेफ्टी
Syros EV में L2 ADAS, V2L, कनेक्टेड कार टेक और पैनोरमिक सनरूफ स्टैंडर्ड हैं. XUV 3XO EV में Harman Kardon ऑडियो, 360 डिग्री कैमरा, L2 ADAS और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. दोनों ही टेक से भरपूर हैं. XUV 3XO EV भी 6 एयरबैग्स, ESP और L2 ADAS के साथ सुरक्षित है. दोनों अच्छे सेफ्टी स्कोर वाली हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
Syros EV में 42 kWh (443 km रेंज, 133-135 hp) या 51.4 kWh (526 km, 171 hp, 255 Nm) बैटरी ऑप्शन्स हैं. ये DC फास्ट चार्जिंग से 39 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो सकती है. XUV 3XO EV में 39.4 kWh बैटरी है और इसकी मोटर 147 hp पावर के साथ 310 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करती है. क्लेम्ड रेंज 456 KM तक जाती है. ये 50 मिनट में 0-80% चार्ज हो सकती है. Syros EV रेंज में आगे है, जबकि XUV 3XO EV टॉर्क और एक्सेलरेशन (0-100 km/h मात्र 8.3 सेकेंड) में मजबूत है.