Auto News

204hp पावर और ओपन रूफ! Mini Convertible का स्टारडस्ट एडिशन लॉन्च, कीमत ₹62.90 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mini Convertible Stardust Edition को इंडियन कार मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस खास लिमिटेड एडिशन मॉडल को 62.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है. ये कार पूरी तरह से विदेश में बनी सीबीयू यूनिट के रूप में भारत आती है और सिर्फ मिनी इंडिया की वेबसाइट के जरिए बुक की जा सकती है. स्टैंडर्ड कूपर कनवर्टिबल से करीब 3.9 लाख रुपये महंगा ये एडिशन मुख्य रूप से यूनिक स्टाइल और एक्सक्लूसिविटी पर फोकस करता है.

इसमें मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि डिजाइन और फिनिश को खास बनाया गया है. ओपन-टॉप ड्राइविंग का मजा और 204 हॉर्सपावर का पावरफुल इंजन इसे यंग और स्टाइलिश खरीदारों के लिए आकर्षक बनाता है. भारत में सीमित संख्या में उपलब्ध ये मॉडल उन लोगों के लिए है, जो रेयर और प्रीमियम कार चाहते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

स्टारडस्ट एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एक्सटीरियर है. ये स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे शेड में आती है, जो ट्वाइलाइट स्काई जैसा लुक देता है. आउटसाइड रियरव्यू मिरर कैप्स और 18 इंच के जेसीडब्ल्यू रैली स्पोक अलॉय व्हील्स वाइब्रेंट सिल्वर फिनिश में हैं. सॉफ्ट टॉप पर मिनी योर्स ट्रीटमेंट के साथ यूनियन जैक ग्राफिक मौजूद है.

इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप 18 सेकंड में खुल जाता है और 15 सेकंड में बंद हो जाता है. इसे 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक चलाते हुए भी ऑपरेट किया जा सकता है. रूफ खुली होने पर बूट स्पेस 160 लीटर और बंद होने पर 215 लीटर हो जाता है.

इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी

केबिन में 9.4 इंच का सर्कुलर ओएलईडी टचस्क्रीन मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलता है. इसमें हेड-अप डिस्प्ले, हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, डुअ-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसे लेवल 1 ADAS, एबीएस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर और सभी सीटों पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दिया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

हुड के नीचे 2.0-लीटर ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 204 हॉर्सपावर पावर और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 6.9 सेकंड में पहुंचती है और टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा है. कंपनी के अनुसार इसका माइलेज 16.82 किमी प्रति लीटर है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।