Last Updated:
भारत में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं? Ultraviolette F77 Mach 2, Oben Rorr Evo, Revolt RV400 और Avore Electric EX जैसी बाइक्स शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं. किसी की रेंज 323 किमी तक है तो कोई ₹1 लाख के आसपास मिलती है. खरीदने से पहले इन चारों इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी तुलना जरूर जान लें.
Ultraviolette F77 Mach 2: ये देश की एक प्रीमियम और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.09 लाख से शुरू होती है. इसका डिज़ाइन एयरोस्पेस और फाइटर-जेट से इंस्पायर्ड है, जो इसे बेहद आक्रामक और आकर्षक लुक देता है. इसमें 27 kW की शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 90 Nm का इंस्टेंट टॉर्क जनरेट करती है. ये बाइक केवल 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है.
बैटरी और रेंज के मामले में F77 मैक 2 में 7.1 kWh क्षमता का IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर लगभग 211 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है. वहीं इसके रीकॉन वेरिएंट में 10.3 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिससे 323 किमी तक की रेंज मिलती है. इस बाइक में 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले, 9-लेवल स्विचेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्टेंट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड मोड्स और नेविगेशन जैसे कई हाई-टेक और मॉडर्न फीचर्स शामिल किए गए हैं.
Oben Rorr Evo: ये एक किफायती और मॉडर्न स्पोर्टी कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹99,999 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी मस्कुलर और स्पोर्टी रखा गया है, जिसमें राउंड LED हेडलाइट और शार्प बॉडी पैनल्स दिए गए हैं. पावर के लिए इसमें 9 kW की पीक पावर वाली IPMSM मोटर दी गई है, जो 250 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करती है. ये बाइक 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड हासिल करने में सक्षम है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस बाइक में 3.4 kWh क्षमता का LFP बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 180 किमी तक की सर्टिफाइड राइडिंग रेंज देता है. इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी महज 90 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है. फीचर्स की बात करें तो रोर इवो में 5-इंच TFT स्क्रीन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 4 राइडिंग मोड्स, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और रिवर्स मोड जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं.
Revolt RV400: ये इंडियन मार्केट की पहली AI-इनेबल्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.30 लाख से ₹1.40 लाख के बीच है. इसका डिजाइन एक कॉम्पैक्ट और एग्रिसिव स्ट्रीट-फाइटर बाइक जैसा है, जो रोजाना शहर में राइडिंग के लिए काफी आरामदायक है. इसमें 3 kW की मिड-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 5 kW की पीक पावर जनरेट करती है. इसकी टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है और ये शहरी आवाजाही के लिए उपयुक्त है.
RV400 में 3.24 kWh क्षमता की स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे निकालकर घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. ये बाइक इको मोड में फुल चार्ज पर लगभग 150 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स) दिए गए हैं. इसके अलावा पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग, रीजनेरेटिव ब्रेकिंग और आर्टिफिशियल एग्जॉस्ट साउंड जैसे यूनिक फीचर्स भी शामिल हैं.
Avore Electric EX: ये मॉडर्न तकनीक और आक्रामक डिजाइन के साथ आती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1.24 लाख (EX1 वेरिएंट) से ₹1.69 लाख (EX2S वेरिएंट) तक है. इसका डिजाइन बेहद स्लीक, फ्यूचरिस्टिक और एरोडायनामिक है, जिसमें एल्युमिनियम फ्रेम का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ है. इसमें 10.5 kW तक की पीक पावर वाली शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसकी टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा तक है और ये क्विक एक्सेलेरेशन देती है.
बैटरी विकल्प में Avore EX में वेरिएंट के आधार पर 3.24 kWh से लेकर 5 kWh तक का बैटरी पैक दिया गया है, जो अधिकतम 260 किमी तक की शानदार रेंज प्रदान करता है. इसमें 1,500W का इन-बिल्ट चार्जर है, जो घर के नॉर्मल सॉकेट से चार्ज होता है. फीचर्स के तौर पर इसमें 7-इंच की AI-इनेबल्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले, Avore Sense ओएस, मैनुअल गियर सिम्युलेशन, पार्क असिस्ट, 4G कनेक्टिविटी, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और कई राइडिंग मोड्स शामिल हैं.