2026 Maruti Brezza vs Hyundai Venue: डीजल का दम या CNG वाला माइलेज? कहां पैसा लगाना ठीक, शोरूम पहुंचने से पहले जानिए


2026 Maruti Brezza vs Hyundai Venue: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट और हुंडई वेन्यू दोनों मजबूत दावेदार हैं. मारुति ने हाल ही में ब्रेज़ा फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होकर 13.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल है.

वहीं, हुंडई वेन्यू की कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. दोनों में पेट्रोल ऑप्शन तो हैं ही, लेकिन वेन्यू में डीजल भी उपलब्ध है, जबकि ब्रेज़ा में सीएनजी का फायदा मिलता है. कीमत, फीचर्स और माइलेज को देखते हुए दोनों SUVs में किसे खरीदना फायदे का सौदा रहेगा? आइए जान लेते हैं.

डिजाइन डिटेल

ब्रेज़ा का फ्रंट फेसलिफ्ट के साथ अपडेटेड ग्रिल, एलईडी डीआरएल और प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ ज्यादा मॉडर्न दिखता है. 16 इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल और डुअल-टोन ऑप्शन उपलब्ध हैं. वेन्यू ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम लगती है. ये थोड़ी ऊंची और चौड़ी है, क्वाड-बीम एलईडी हेडलैम्प, होराइजन-स्टाइल टेललैम्प और ब्रिज-टाइप रूफ रेल के साथ रोड प्रेजेंस बेहतर है. दोनों की लंबाई 3995 मिमी है, लेकिन वेन्यू का व्हीलबेस थोड़ा ज्यादा है.

केबिन और कम्फर्ट

ब्रेज़ा में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, डार्क ब्राउन-ब्लैक लेदरट अपहोल्स्टरी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (टॉप वेरिएंट), 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलते हैं. स्पेस पर्याप्त है. वेन्यू का केबिन ज्यादा प्रीमियम और स्पेसियस लगता है. डुअल कर्व्ड स्क्रीन सेटअप, बेहतर रियर लेगरूम और मॉडर्न स्टाइलिंग इसे एडवांटेज देती है. दोनों में रियर एसी वेंट्स और कम्फर्टेबल सीटिंग है.

फीचर्स और सेफ्टी

ब्रेज़ा टॉप वेरिएंट में 10.1-इंच स्मार्टप्ले प्रो एक्स टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, एलेक्सा, ओटीए अपडेट्स, वायरलेस चार्जर (एक्टिव कूलिंग), हेड्स-अप डिस्प्ले, एयर प्यूरीफायर और 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं. वेन्यू में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और ज्यादा एडवांस्ड कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. ब्रेज़ा में हेड्स-अप डिस्प्ले खास है.

दोनों में 6 एयरबैग्स, ईएससी और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड हैं. ब्रेज़ा को 5-स्टार भारत एनकैप रेटिंग मिली है. इसमें लेवल-1 ADAS (ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट), TPMS, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और 360 कैमरा हैं. वेन्यू में लेवल-2 ADAS उपलब्ध है, जो ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है.

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

ब्रेज़ा में नया 1.0-लीटर टर्बो (110 पीएस, 170 एनएम, 6-स्पीड एमटी) इंजन मिलता है, जो 20.47 किमी/लीटर तक माइलेज देता है. दूसरा 1.5-लीटर एनए पेट्रोल (103 पीएस, 139 एनएम) इंजन 6एमटी/6एटी के साथ 21.09 किमी/लीटर तक और सीएनजी 26.90 किमी/किग्रा तक माइलेज क्लेम करता है.

वेन्यू में 1.2-लीटर एनए (83 पीएस) करीब 18 किमी/लीटर, 1.0-लीटर टर्बो (120 पीएस, 172 एनएम) 6एमटी/7डीसीटी और 1.5-लीटर डीजल (116 पीएस, 250 एनएम) 6एमटी/6एटी के साथ 21 किमी/लीटर तक माइलेज देते हैं. टर्बो में वेन्यू थोड़ी पावरफुल है, लेकिन ब्रेज़ा का टर्बो और सीएनजी बैलेंस बेहतर है.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net