Car Launched in July 2026: इंडियन ऑटो मार्केट के लिए जुलाई 2026 काफी हैपेनिंग रहा. इस महीने बाजार में कई नए प्रोडक्ट्स ने एंट्री मारी हैं. इनमें एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर मिड-साइज एसयूवी, इलेक्ट्रिक मॉडल और लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक तक शामिल हैं. रेनो क्विड फेसलिफ्ट ने सस्ते सेगमेंट को ताजगी दी, निसान टेक्टॉन ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में वापसी की, किआ सायरस ईवी ने इलेक्ट्रिक विकल्प को मजबूती दी है, मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट ने पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी को और बेहतर बनाया.
इसके अलावा, टोयोटा हाइलैक्स ने प्रीमियम पिकअप सेगमेंट को अपडेट किया है. ये लॉन्च त्योहारी सीजन से पहले हुए हैं, जिससे ग्राहकों को किफायती, फीचर-पैक्ड और परफॉर्मेंस वाली गाड़ियों के कई विकल्प मिलेंगे. अगर आप आने वाले दिनों में एक नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इन अपडेटेड कारों को भी देख सकते हैं. आइए इनकी डिज़ाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
1. Renault Kwid Facelift
रेनो क्विड फेसलिफ्ट 3 जुलाई को लॉन्च की गई है. इसकी कीमत 4.53 लाख रुपये से शुरू होकर 5.61 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1.0 लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 69 एचपी और 92.5 एनएम टॉर्क देता है. गियरबॉक्स ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी उपलब्ध है. माइलेज करीब 21.5 से 22.3 किमी प्रति लीटर है. नए लोगो, अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील, 8 इंच टचस्क्रीन, रियर कैमरा और टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
2. Nissan Tekton
निसान टेक्टॉन 9 जुलाई को मार्केट में उतारी गई है. इसकी कीमत 10.49 लाख से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये तक जाती है. इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प हैं- 1.0 लीटर (100 एचपी, 166 एनएम) सिर्फ मैनुअल के साथ और 1.3 लीटर (163 एचपी, 280 एनएम) मैनुअल या डीसीटी के साथ आता है. माइलेज 17.8 से 19.4 किमी प्रति लीटर क्लेम किया गया है. गूगल बिल्ट-इन, लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल स्क्रीन, 700 लीटर बूट स्पेस और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
3. Kia Syros EV
किआ साइरोस ईवी 23 जुलाई को लॉन्च हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, BaaS स्कीम के साथ इसे ₹7.99 लाख में खरीदा जा सकता है. 42 किलोवाट-आवर बैटरी 443 किमी और 51.4 किलोवाट-आवर वाली 526 किमी रेंज देती है. मोटर 171 पीएस तक पावर प्रोड्यूस करती है. 30 इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
4. Maruti Brezza Facelift
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट 24 जुलाई को आई. इसकी कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है. नए 1.0 लीटर टर्बो इंजन (110 पीएस, 170 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी विकल्प हैं. माइलेज टर्बो में करीब 20.5 किमी/लीटर, NA पेट्रोल में 21 किमी/लीटर और सीएनजी में 26.9 किमी/किग्रा है 10.1 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, अंडरबॉडी सीएनजी टैंक और 5-स्टार सेफ्टी इसे खास बनाती है.
5. Toyota Hilux
टोयोटा हाइलैक्स ने 28 जुलाई को एंट्री मारी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू होकर 36.69 लाख रुपये तक जाती है. 2.8 लीटर डीजल इंजन 204 एचपी और 500 एनएम टॉर्क देता है, सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ इसे खरीदा जा सकेगा. नए डिजाइन, 12.3 इंच टचस्क्रीन, 7 एयरबैग, 4×2 और 4×4 ऑप्शन के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है.