Last Updated:
नई Toyota 9th Gen Hilux पहले से ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा फीचर-लोडेड और अब पहली बार 4×2 विकल्प के साथ भारतीय बाजार में आ गई है. 12.3-इंच टचस्क्रीन, 204 hp डीजल इंजन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और नए बोल्ड डिजाइन के साथ ये पिकअप पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बन गई है. इसकी कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और 5 सबसे बड़े अपडेट जानने के लिए पूरी खबर जरूर पढ़ें.
Toyota Hilux Facelift को 5 हाईलाइट्स में समझिए.
Toyota ने इंडियन कार मार्केट में 9th Gen Hilux को लॉन्च कर दिया है. ये अपडेट पिछले मॉडल के बाद सबसे बड़ा बदलाव है. नई टोयोटा हाइलैक्स की कीमत ₹31.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹36.69 लाख तक जाती है. कंपनी ने पहली बार 4×2 ऑप्शन जोड़ा है और मैनुअल गियरबॉक्स हटा दिया है. पूरी रेंज अब सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.
डिजाइन में स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स, हनीकॉम्ब ग्रिल और बोल्ड TOYOTA लेटरिंग शामिल है. इंटीरियर में 12.3 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 2.8-लीटर डीजल इंजन 204 hp और 500 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये अपडेट हाइलैक्स को प्रीमियम पिकअप सेगमेंट में और मजबूत बनाता है. डिलीवरी अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी. आइए इसे 5 हाईलाइट्स में समझते हैं.
1. नया बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन
सामने स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल और हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल है. बीच में चमकदार TOYOTA लेटरिंग लगाई गई है. बंपर, स्किड प्लेट और 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स डिज़ाइन को मॉडर्न बनाते हैं. पीछे एलईडी टेल लैंप और कार्गो बेड के लिए स्टेप उपलब्ध है.
2. मॉडर्न और फीचर-रिच केबिन
12.3 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है. डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिए गए हैं. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पीएम 2.5 एयर फिल्टर भी मौजूद हैं.
3. पावरट्रेन और ड्राइवट्रेन में बदलाव
2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन पहले जैसा ही 204 hp और 500 Nm टॉर्क देता है. अब सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध है. पहली बार 4×2 वेरिएंट जोड़ा गया है, जबकि 4×4 विकल्प भी जारी है.
4. कीमत और वेरिएंट
GX 4×2 AT को ₹31.99 लाख, GX 4×4 AT को ₹33.69 लाख और VX 4×4 AT को ₹36.69 लाख में खरीदा जा सकता है. पुराने मॉडल की तुलना में एंट्री प्राइस बढ़ी है, लेकिन टॉप वेरिएंट पर बढ़ोतरी सीमित है.
5. सेफ्टी और यूजफुल फीचर्स
कंपनी इसे सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और पार्किंग सेंसर के साथ बेचती है. क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स और टेलगेट असिस्ट रोजमर्रा की सुविधा बढ़ाते हैं. ये अपडेट हाइलैक्स को अधिक प्रीमियम और प्रैक्टिकल बनाते हैं.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …
और पढ़ें