Last Updated:
अगर आपकी हाइट कम है और भारी स्कूटर संभालना मुश्किल लगता है, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हमने भारत के 4 ऐसे हल्के स्कूटर्स चुने हैं, जिनकी सीट हाइट कम है, वजन हल्का है और माइलेज भी शानदार मिलता है. TVS Scooty Zest 110 से लेकर Yamaha Fascino 125 FI Hybrid तक, जानिए किस स्कूटर में मिलते हैं सबसे ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी.
TVS Scooty Zest 110: इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट और आकर्षक है. इसका वजन महज 103 किग्रा है और सीट की हाइट 760 मिमी है, जो कम हाइट वाले राइडर्स के लिए बेहतरीन है. इसमें 19 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, एलईडी टेललैंप, 3D लोगो, यूएसबी चार्जर और डुअल-टोन सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹67,650 से शुरू होती है.
इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.81 PS की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. ये स्कूटर अपने सेगमेंट में हल्का होने के कारण लगभग 48 से 55 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है. ब्रेकिंग सेफ्टी के लिए टीवीएस का सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT), ट्यूबलेस टायर और पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ग्रिप और कंट्रोल बना रहता है.
Hero Pleasure+ XTEC: इसका डिज़ाइन ट्रेंडी और रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल वाला है. इसमें क्रोम फिनिश, बैकरेस्ट के साथ आरामदायक सीट और केवल 106 किग्रा का हल्का वजन मिलता है, जिससे इसे ट्रैफिक में संभालना काफी आसान हो जाता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/एसएमएस अलर्ट, डिजिटल-एनालॉग कंसोल, एलईडी प्रोजेक्टेड हेडलाइट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹69,766 से शुरू होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस स्कूटर में 110.9cc का बीएस6 एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.15 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन रोजाना के शहर के सफर में लगभग 50 से 52 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), ट्यूबलेस टायर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर मिलता है, जो फीमेल राइडर्स के लिए सेफ है.
Honda Activa 6G: ये भारत का सबसे भरोसेमंद स्कूटर माना जाता है. इसका फुल-मेटल बॉडी डिज़ाइन इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाता है. इसमें सीट उठाए बिना फ्यूल भरवाने के लिए एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप दिया गया है. टॉप H-Smart वेरिएंट में की-लेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, सायलेंट स्टार्ट ACG और एलईडी हेडलाइट जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,958 से शुरू होती है.
एक्टिवा में 109.51cc का रिफाइंड PGM-Fi इंजन लगा है, जो 7.89 bhp की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क देता है. इसका इंजन काफी स्मूथ चलता है और शहर की राइड में 47 से 52 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), आगे 12-इंच का बड़ा पहिया, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिया गया है, जो राइड को संतुलित और सुरक्षित बनाते हैं.
Yamaha Fascino 125 FI Hybrid: इसका लुक यूरोपीय क्लासिक रेट्रो स्टाइल पर बेस्ड है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है. 125 सीसी सेगमेंट में होने के बावजूद इसका वजन केवल 98 किग्रा है, जो इसे इस लिस्ट का सबसे हल्का स्कूटर बनाता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Y-Connect), स्मार्ट मोटर जनरेटर, डिजिटल कंसोल और 21 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,980 से शुरू होती है.
ये स्कूटर 125 सीसी माइल्ड-हाइब्रिड एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो पिकअप के दौरान इलेक्ट्रिक पावर असिस्ट देता है और 8.2 PS पावर व 10.3 Nm टॉर्क पैदा करता है. हाइब्रिड तकनीक के कारण ये 50 से 55 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकाल लेता है. सेफ्टी के लिए इसमें यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक ऑप्शन, 110mm चौड़ा रियर टायर और साइड-स्टैंड कट-ऑफ स्विच मिलता है.