Auto News

Car Sales July 2026: मारुति नंबर-1, टाटा-महिंद्रा में टक्कर! कई कंपनियों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Car Sales July 2026: इंडियन कार मार्केट के लिए जुलाई 2026 का महीना काफी बेहतर रहा. पिछले महीने इंडस्ट्री का कुल डोमेस्टिक डिस्पैच करीब 4.7 लाख यूनिट पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 33-34 प्रतिशत ज्यादा है. त्योहारी सीजन से पहले मजबूत डिमांड, नए मॉडल लॉन्च और एसयूवी सेगमेंट की पॉपुलरिटी ने सेल्स को नई ऊंचाई दी है.

मारुति सुजुकी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया तो टाटा और महिंद्रा ने दूसरे-तीसरे स्थान की कड़ी टक्कर दी. हुंडई, किआ, टोयोटा समेत कई कंपनियों ने अपने अब तक के बेस्ट जुलाई नंबर दर्ज किए. सीएनजी और इलेक्ट्रिक मॉडल की मांग भी बढ़ी. कुल मिलाकर बाजार में सकारात्मक माहौल रहा और कंपनियों ने सालाना आधार पर डबल डिज़िट में ग्रोथ हासिल की है. आइए, कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ने जुलाई में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल्स 1,96,203 यूनिट दर्ज की, जो 42 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी है. कुल सेल्स (एक्सपोर्ट और अन्य ओईएम सहित) 2,41,421 यूनिट रही. यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 78,851 यूनिट की मजबूत बिक्री हुई. एंट्री लेवल कारों और सीएनजी मॉडल की मांग ने कंपनी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया.

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल में 62,611 यूनिट बेचकर 58 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ हासिल की. कंपनी ने दूसरे स्थान को बरकरार रखा. इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल दिखा. सानंद प्लांट में बारिश से हुई बाधा के बावजूद नंबर मजबूत रहे. एसयूवी और ईवी पोर्टफोलियो ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Mahindra

महिंद्रा ने डोमेस्टिक एसयूवी सेल्स 60,048 यूनिट दर्ज की, जो 20 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी है. कुल ऑटो सेल्स (एक्सपोर्ट सहित) 1,03,860 यूनिट रही, यानी 26 प्रतिशत ग्रोथ. स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी सीरीज की मांग बनी रही. कमर्शियल व्हीकल और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई.

Hyundai

हुंडई मोटर इंडिया ने डोमेस्टिक सेल्स 54,210 यूनिट के साथ अपना बेस्ट-एवर जुलाई रिकॉर्ड बनाया. कुल सेल्स (एक्सपोर्ट सहित) 75,360 यूनिट रही, जो 25 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ है. एक्सपोर्ट में भी 21,150 यूनिट की मजबूत बिक्री हुई. जून में सप्लायर समस्या के बाद कंपनी ने शानदार वापसी की है.

Toyota

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने डोमेस्टिक सेल्स 30,516 यूनिट दर्ज की, जो करीब 5 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी है. कुल सेल्स 32,516 यूनिट रही. कंपनी ने अपना स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा. हाइब्रिड मॉडल की मांग ने सेल्स को सहारा दिया है.

Kia India

किआ इंडिया ने 28,200 यूनिट की जबरदस्त सेल्स के साथ अपना बेस्ट-एवर जुलाई रिकॉर्ड बनाया. ये 27.4 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ है. सेल्टोस और सोनेट मुख्य योगदानकर्ता रहे. कैरेंस क्लैविस और साइरोस मॉडल ने भी अच्छी डिमांड दिखाई.

JSW MG Motor

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने 8,158 यूनिट की सेल्स दर्ज की है, जो 22 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी है. कंपनी ने लगातार दूसरे महीने अपना बेस्ट मासिक रिकॉर्ड बनाया. न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो ने कुल सेल्स में 80 प्रतिशत से ज्यादा योगदान दिया.

Honda Cars India

होंडा कार्स इंडिया ने कुल 8,284 यूनिट बेची हैं, जिसमें डोमेस्टिक सेल्स 6,014 यूनिट रही. डोमेस्टिक में 48 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई. एक्सपोर्ट 2,270 यूनिट रहा. कंपनी ने अच्छी रिकवरी दिखाई है.

Nissan

निसान इंडिया ने 4,518 यूनिट की बेहतर सेल्स के साथ सालाना स्तर पर भारी बढ़ोतरी हासिल की है. कंपनी ने सालाना स्तर पर 218 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हासिल की है. हाल ही में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट ने भी कंपनी की सेल में अच्छी ग्रोथ दर्ज कराई है.

Renault India

रेनो इंडिया ने डोमेस्टिक व्होलसेल 3,293 यूनिट दर्ज की है, जो 27.9 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी है. कंपनी लगातार ग्यारहवें महीने डबल डिज़िट की ग्रोथ हासिल करने में सफल रही है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।