Last Updated:
किआ इंडिया ने अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी Sorento Hybrid का टीजर जारी कर भारत में लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. 3-रो केबिन, प्रीमियम फीचर्स, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन और करीब 40 लाख रुपये की संभावित शुरुआती कीमत के साथ ये एसयूवी प्रीमियम सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी में है. जानिए इसकी पूरी डिटेल्स.
Kia Sorento EV की पहली झलक सामने आई है.
Kia India ने अपने प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी Sorento Hybrid का ऑफिशियल टीजर जारी कर भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है. ये किआ इंडिया की पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी. टीजर के साथ कंपनी ने प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. सोरेंटो को सेल्टोस से ऊपर फ्लैगशिप मॉडल के रूप में पोजीशन किया जाएगा और इसे लोकल असेंबली के जरिए कंपटीटिव प्राइस पर उतारा जा सकता है.
4,815 मिमी लंबाई वाली ये एसयूवी स्कोडा कोडियाक और वोक्सवैगन टायरॉन से बड़ी है. इसमें सिक्स या सेवन-सीटर थ्री-रो केबिन मिलने की उम्मीद है. प्रीमियम इंटीरियर में ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रोटरी गियर सेलेक्टर और लेवल 2 एडास जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक की संभावित डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन डिटेल
डिज़ाइन में अपराइट स्टांस, बोल्ड प्रोपोर्शन, वर्टिकली स्टैक्ड लाइटिंग और स्लिम एलईडी डीआरएल शामिल हैं, जो किआ की ग्लोबल डिज़ाइन लैंग्वेज को दर्शाएंगे. इंटीरियर प्रीमियम और फीचर-लोडेड रहने वाला है. सेफ्टी में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और कई मॉडर्न सिस्टम शामिल होने की संभावना है.
इंजन और परफॉरमेंस
इंजन और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो ग्लोबल स्पेक में 238 हॉर्सपावर और 380 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. फ्रंट-व्हील ड्राइव या ऑल-व्हील ड्राइव की पुष्टि अभी बाकी है. माइलेज की ऑफिशियल जानकारी अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन हाइब्रिड सेटअप के कारण ये सेगमेंट में अच्छी एफिशिएंसी देने वाला माना जा रहा है.
लॉन्च टाइमलाइन
लॉन्च दिवाली से पहले होने की उम्मीद है और कीमत करीब 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है. ये स्कोडा कोडियाक, वोक्सवैगन टायरॉन और इनोवा हाइक्रॉस के टॉप वेरिएंट्स से मुकाबला करेगी. सोरेंटो का लॉन्च किआ इंडिया की प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होने वाला है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …
और पढ़ें