Auto News

सिर्फ 50 लोगों को मिलेगी ये लग्जरी! MG ने लॉन्च किए M9 और Cyberster के Couture Edition

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 3, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

भारत में पहली बार फैशन और ऑटोमोबाइल का ऐसा यूनिक मेल देखने को मिला है. JSW MG Motor ने मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर MG M9 और Cyberster के बेहद खास Couture Edition लॉन्च किए हैं. सिर्फ 50-50 यूनिट्स में आने वाले इन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स की कीमत, डिजाइन, रेंज, परफॉर्मेंस और क्या इन्हें इतना एक्सक्लूसिव बनाता है, जानिए पूरी रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

MG ने लॉन्च किए M9 और Cyberster के Couture EditionZoom

MG ने अपनी 2 प्रीमियम EVs के Couture Edition लॉन्च किए हैं.

JSW MG Motor ने इंडियन मार्केट में MG M9 और Cyberster के Couture Edition लॉन्च किए हैं. पॉपुलर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किए गए ये लिमिटेड एडिशन सिर्फ 50-50 यूनिट्स में उपलब्ध होंगे. MG M9 Couture Edition की कीमत 84.94 लाख रुपये और MG Cyberster Couture Edition की कीमत 87.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

ये दोनों मॉडल एमजी सेलेक्ट के जरिए ही बेचे जाएंगे. मुंबई में गौरव गुप्ता के लाइट सॉन्ग कलेक्शन शो के दौरान इन्हें पेश किया गया है. सर्पेंट इन्फिनिटी मोटिफ से इंस्पायर्ड खास डिजाइन, हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग और बेस्पोक फिनिश इन्हें स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाते हैं. मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन वही हैं, लेकिन लुक और एक्सक्लूसिविटी नई हैं. आइए इनकी डिज़ाइन से लेकर परफ़ॉर्मेंस तक की डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

डिजाइन में गौरव गुप्ता का सर्पेंट इन्फिनिटी मोटिफ सबसे बड़ी हाईलाइट है. एम्ब्रॉयडरी स्टाइल पैटर्न, टोनल लेयरिंग और हैंड-फिनिश्ड ट्रिम दोनों कारों पर लगे हैं. साइबरस्टर पर स्किजर डोर्स और रोडस्टर लुक को और आकर्षक बनाया गया है, जबकि एम9 पर लग्जरी एमपीवी के एक्सटीरियर में कूटूर टच जोड़ा गया है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में भी बेस्पोक अपहोल्स्टरी, खास एम्ब्रॉयडरी और प्रीमियम फिनिश मिलती हैं. स्टैंडर्ड फीचर्स जैसे डिजिटल डिस्प्ले, बोस ऑडियो और कनेक्टिविटी बरकरार हैं. सेफ्टी में दोनों मॉडल एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, एयरबैग्स, एबीएस और अन्य स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं. साइबरस्टर में ब्रेम्बो ब्रेक्स भी हैं.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

साइबरस्टर डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव से लैस है, जो करीब 510 हॉर्सपावर और 725 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. 77 kWh बैटरी से 580 किमी रेंज और 0-100 किमी/घंटा में 3.2 सेकंड का दावा है. एम9 में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (लगभग 245 एचपी, 350 एनएम), 90 kWh बैटरी और 548 किमी एआरएआई रेंज है. सात सीटर लेआउट के साथ ये फैमिली लग्जरी के लिए उपयुक्त है.

ये दोनों कूटूर एडिशन भारत की पहली ऐसी लग्जरी ईवी हैं, जो फैशन और ऑटोमोबाइल को जोड़ते हैं. सीमित संख्या में उपलब्ध होने के कारण ये कलेक्टर्स आइटम बन सकते हैं. बुकिंग भी शुरू हो गई है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।