Automobile

160 KM रेंज, डिस्क ब्रेक…कीमत ₹1,21,047! ये हैं Ather के सबसे अच्छे स्कूटर; मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 4, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो मार्केट में Ather Energy को सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स में से एक माना जाता है. कंपनी ने अपनी मॉडर्न तकनीक, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और मजबूत सेफ्टी फीचर्स की बदौलत ईवी सेगमेंट में अलग पहचान बनाई है. एथर के स्कूटर न केवल शहरों में रोजाना सफर के लिए किफायती हैं, बल्कि ये परफॉर्मेंस और लुक्स के मामले में भी काफी आगे रहते हैं.

एथर एनर्जी के पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से तीन दमदार मॉडल- Ather Rizta, Ather 450X और Ather 450 Apex हैं. कंपनी ने हर तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये लाइनअप तैयार किया है. इनमें पारिवारिक उपयोग से लेकर स्पॉर्टी और हाई-परफॉर्मेंस राइडिंग तक के विकल्प मौजूद हैं. आइए इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज का पूरा ब्योरा जानते हैं.

Ather Rizta: इसकको खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर व्यावहारिक और आरामदायक डिजाइन के साथ बनाया गया है. इसमें चौड़ी-लंबी सीट और 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,21,047 से शुरू होती है. सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक, ऑटोहोल्ड और फॉल-सेफ जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Rizta में 2.9 kWh और 3.7 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं. इसमें 4.3 kW क्षमता की PMSM मोटर लगाई गई है, जो 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है. एक बार फुल चार्ज करने पर ये वेरिएंट के अनुसार 123 किमी से 160 किमी तक की क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है.

Ather 450X: इसका डिजाइन काफी स्लीक, एयरोडायनामिक और स्पॉर्टी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,27,888 से शुरू होती है. फीचर्स के मामले में इसमें 7-इंच टचस्क्रीन डैशबोर्ड, गूगल मैप्स नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पार्क असिस्ट और बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल के लिए रियर व फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं.

इस स्कूटर में 6.4 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिससे ये 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है. ये 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी ऑप्शन्स के साथ आता है. 3.7 kWh बैटरी मॉडल में ये सिंगल चार्ज पर लगभग 150 किमी (IDC) की ड्राइविंग रेंज आसानी से तय कर लेता है.

Ather 450 Apex: ये कंपनी का फ्लैगशिप और सबसे तेज परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसका डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट बॉडी पैनल और प्रीमियम इंडिगो ब्लू कलर स्कीम के साथ बहुत ही यूनिक दिखता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,94,946 से शुरू होती है. इसमें ‘Warp+’ मोड, मैजिक ट्विस्ट रीजेन और 7-इंच टीएफटी डैशबोर्ड जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं.

इंजीनियरिंग के लिहाज से इसमें 7 kW की सबसे शक्तिशाली मोटर दी गई है. ये महज 2.9 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है. इसमें 3.7 kWh क्षमता का बैटरी पैक है, जो 157 किमी की सर्टिफाइड रेंज डिलीवर करता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।