Maruti Suzuki Brezza: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,900 है. ब्रेजा क एक्सटीरियर डिजाइन काफी बोल्ड और एसयूवी लुक वाला है, जिसमें मजबूत क्लैडिंग, एलईडी हेडलैंप और मस्कुलर रियर प्रोफाइल देखने को मिलती है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल-टोन थीम वाला केबिन मिलता है, जो काफी आरामदायक है. इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स और पर्याप्त लेगरूम व बूट स्पेस दिया गया है.
ब्रेजा में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो काफी रिफाइंड और टिकाऊ माना जाता है. सेफ्टी के मामले में इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. ये SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में 17 से 20 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम है.
Tata Nexon: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,990 से शुरू होती है. इसका डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी है, जिसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और स्लीक डीआरएल शामिल हैं. केबिन के अंदर मॉडर्न और टेक-लोडेड इंटीरियर दिया गया है. इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और काफी प्रीमियम फैब्रिक व अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो ट्रिप को आरामदायक बनाता है.
नेक्सॉन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं. सेफ्टी के मामले में ये 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और 6 एयरबैग्स के साथ बेहद सुरक्षित SUV है. इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे हाइटेक फीचर्स मिलते हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 17-17.5 किमी/लीटर और डीजल वेरिएंट 23-24 किमी/लीटर तक का माइलेज दे देते हैं.
Skoda Kylaq: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,59,000 रखी गई है. इसका डिजाइन यूरोपीय स्टाइल से इंस्पायर्ड है, जिसमें सिग्नेचर स्प्लिट हेडलैंप्स, मस्कुलर बोनट और आक्रामक फ्रंट ग्रिल मिलती है. केबिन के अंदर प्रीमियम फिनिशिंग और यूरोपियन टच दिया गया है. इसका इंटीरियर काफी व्यवस्थित है, जिसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, आरामदायक सीटें और 446 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.
काइलैक में 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और रोलओवर प्रोटेक्शन दिया गया है. फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, की-लेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. ये कार फन-टू-ड्राइव एक्सपीरिएंस के साथ लगभग 18 से 19 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Hyundai Venue: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,99,900 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी मॉडर्न और अर्बन है, जिसमें डार्क क्रोम ग्रिल और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं. वेन्यू का इंटीरियर बेहद व्यावहारिक और उपयोग में आसान है. इसमें डुअल-टोन थीम के साथ 2-स्टेप रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर एसी वेंट्स और पर्याप्त हेडरूम दिया गया है, जो फैमिली के लिए बेस्ट है.
वेन्यू में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. कार में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स और ESC भी दिए गए हैं. इसका माइलेज इंजन विकल्प के अनुसार 17 से 21 किमी/लीटर तक रहता है.