Automobile

TVS के 3 पॉपुलर स्कूटर हुए महंगे! Jupiter और Ntorq खरीदने से पहले देखिए नई प्राइस लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने जुपिटर 110, जुपिटर 125 और एनटॉर्क 125 के चुनिंदा वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं. ये बढ़ोतरी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतों पर लागू है. जुपिटर 110 में अधिकतम 1,950 रुपये, जुपिटर 125 में अधिकतम 2,400 रुपये और एनटॉर्क 125 डिस्क व रेस एडिशन में 850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

प्राइस हाइक के अलावा मैकेनिकली इन स्कूटरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. थोड़े से महंगे होने के बावजूद ये मॉडल अपने सेगमेंट में पॉपुलर बने हुए हैं. अगर आप आने वाले दिनों में TVS के इन तीन में से किसे एक स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो बढ़ी हुई कीमतों को वेरिएंट-वाइज़ जान लीजिए.

TVS Jupiter 110 की नई कीमतें

जुपिटर 110 के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं. ड्रम वेरिएंट अब 73,975 रुपये का है, जिसमें 575 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ड्रम अलॉय 79,475 रुपये, ड्रम एसएक्ससी 83,775 रुपये, डिस्क एसएक्ससी 86,375 रुपये और स्पेशल एडिशन 88,850 रुपये का हो गया है. स्पेशल एडिशन में सबसे ज्यादा 1,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. स्कूटर में 113.3 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 7.91 बीएचपी पावर और 9.80 एनएम टॉर्क देता है.

TVS Jupiter 125 के दाम

जुपिटर 125 में बेस ड्रम-अलॉय वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है. ये अब 81,100 रुपये का है, यानी 2,400 रुपये महंगा हो गया. डिस्क वेरिएंट 86,110 रुपये, डीटी एसएक्ससी 88,950 रुपये और स्मार्टएक्सकनेक्ट 89,935 रुपये का हो गया है. ये स्कूटर 124.8 सीसी इंजन से लैस है, जो 8.7 बीएचपी पावर और 11.1 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें भी कोई मैकेनिकल चेंज नहीं हुआ है.

TVS Ntorq 125 डिस्क और रेस एडिशन

एनटॉर्क 125 के डिस्क और रेस एडिशन वेरिएंट्स की कीमतों में 850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. डिस्क वेरिएंट अब 83,350 रुपये का है, जबकि रेस एडिशन 88,800 रुपये में उपलब्ध है. स्कूटर में 124.8 सीसी इंजन है, जो 9.25 बीएचपी पावर और 10.5 एनएम टॉर्क देता है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं. आपको बता दें कि ये सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम की हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।