Sarkari yojana

Free Silai Machine Yojana से उज्ज्वला योजना तक, महिलाओं के लिए 5 बड़ी सरकारी योजनाओं की पूरी

satish
By satish On August 5, 2026
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

सरकार की ओर से महिलाओं के लाभार्थ कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ देश की महिलाओं को मिल रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों के बराबर काम कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाएं कार्य कर रही हैं। इसके अलावा सरकार भी महिला सशक्तिकरण के तहत कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ प्रदान कर रही है। इन योजनाओं के पीछे सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही है उनमें से हम आपको खास 5 योजनाओं की जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से दे रहे हैं ताकि देश की सभी महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

फ्री सिलाई मशीन योजना (PM Free Silai Machine Yojana)

समाज कल्याण विभाग की ओर से फ्री सिलाई मशीन देने की योजना उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो स्वरोजगार कर अपने परिवार का खर्च चलाना चाहती है। जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। इस योजना में विधावा और शारीरिक रूप से विकलांग महिलाओं को सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके तहत 40 साल से कम उम्र की विधवा / बीपीएल परिवार महिलाओं को इसका लाभ प्रदान किया जाता है। ये योजना देश के कई राज्यों में संचालित की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में भी इस योजना का लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना के माध्यम से देश के हर राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को बिना किसी शुल्क के सिलाई मशीन उपलब्ध का लक्ष्य सरकार की ओर से रखा गया है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana)

प्रधानमंत्री जन धन योजना को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सन 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत जीरो बैलेंस खाते खोले जाते हैं। अब तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 1.20 करोड से भी ज्यादा खाता खुल चुके हैं। जिसमें 1,31,639 करोड़ रुपए जमा है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा 500 रुपए प्रति माह महिलाओं के जनधन खातों में भेजे गए थे। लगभग 20 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ मिला था। सरकार द्वारा जनधन योजना के अंतर्गत खुले खातों का इस्तेमाल किसी भी सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। साथ ही एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। बता दें कि इस योजना का प्रथम चरण वर्ष 2016 में उज्ज्वला योजना 1.0 के नाम से शुरू किया गया था। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि से सात महीने पहले अगस्त 2019 में ही हासिल कर लिया गया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में पीएमयूवाई योजना के तहत एक करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन के प्रावधान की घोषणा की गई थी। इन एक करोड़ अतिरिक्त पीएमयूवाई कनेक्शन (उज्ज्वला 2.0 के तहत) का उद्देश्य कम आय वाले उन परिवारों को जमा-मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है, जिन्हें पीएमयूवाई के पहले चरण के तहत शामिल नहीं किया जा सका था।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (Surakshit Matritva Aashwasan Yojana)

मोदी सरकार की ओर से सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना को 10 अक्टूबर 2019 को शुरू किया गया था। योजना का उद्देश्य, देश में जितने भी ऐसे परिवार हैं जिनके घरों में गर्भवती महिलाएं है और परिवार वाले उनका अस्पताल का खर्चा उठाने और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं प्रदान कराने में असमर्थ होते है और कई बार गरीब महिलाओं के बच्चे के जन्म के समय उसे सही सुविधा नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु तक हो जाती है। इस योजना के तहत सभी गरीब महिलाओं को सरकार द्वारा बच्चे के जन्म के बाद तक मुफ्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं और इसी के साथ ही डिलीवरी के समय शिक्षित व ट्रेनेड डॉक्टर व नर्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। महिलाओं का सारा खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाता है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Scheme)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को 22 जनवरी 2015 मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया। इस योजना के तहत बेटी के माता पिता को बेटी का बैंक अकाउंट किसी राष्ट्रीय बैंक या फिर नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खुलवाना होता है। जिसके अंतर्गत उन्हें बेटी के बैंक अकाउंट खोलने से लेकर 14 वर्ष की आयु तक एक निर्धारित धनराशि जमा करनी होती है। यह बैंक अकाउंट बेटी के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खुलवाया जा सकता। इस योजना के तहत बेटी के 18 वर्ष के होने के बाद इस धनराशि का 50 प्रतिशत निकाला जा सकता है और बेटी के 21 वर्ष पूरा होने के बाद बेटी के विवाह के लिए पूरी धनराशि निकाली जा सकती है।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएं 2026 – FAQ (Frequently Asked Questions)

1. महिलाओं के लिए सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं?

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना प्रमुख हैं।

2. फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?

फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का उद्देश्य है, ताकि महिलाएं घर से काम करके आय अर्जित कर सकें।

3. फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं, विधवा महिलाओं और दिव्यांग महिलाओं को पात्रता के अनुसार दिया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इसके नियम अलग हो सकते हैं।

4. फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए उम्र सीमा क्या है?

कई राज्यों में इस योजना के लिए महिला की उम्र आमतौर पर 20 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की जाती है। आवेदन से पहले अपने राज्य के नियम जरूर जांचें।

5. प्रधानमंत्री जनधन योजना महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है?

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाएं जीरो बैलेंस बैंक खाता खोल सकती हैं और सरकारी योजनाओं की राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकती हैं।

6. जनधन खाता कौन खुलवा सकता है?

भारत का कोई भी नागरिक जो बैंक खाता नहीं रखता है, वह प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवा सकता है।

7. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली पात्र महिलाओं को दिया जाता है, ताकि उन्हें मुफ्त या सहायता के साथ एलपीजी गैस कनेक्शन मिल सके।

8. उज्ज्वला योजना के लिए महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

9. उज्ज्वला योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

इस योजना के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, पहचान पत्र और पते से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

10. सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना क्या है?

यह योजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

11. सुमन योजना में महिलाओं को क्या लाभ मिलता है?

इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में स्वास्थ्य सेवाएं, जांच, दवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

12. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना कब शुरू हुई थी?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी।

13. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, लिंग भेदभाव को कम करना और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

14. महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सरकारी योजना कौन सी है?

महिलाओं के लिए सबसे अच्छी योजना उनकी जरूरत और पात्रता पर निर्भर करती है। स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन योजना, बैंकिंग सुविधा के लिए जनधन योजना और स्वास्थ्य के लिए सुमन योजना उपयोगी हो सकती है।

15. महिला सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कैसे करें?

महिलाएं संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी सरकारी कार्यालय, बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

16. क्या सभी महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं?

नहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता जैसे आय सीमा, उम्र, दस्तावेज और अन्य शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।

17. महिलाओं की योजनाओं की जानकारी कहां से प्राप्त करें?

महिलाएं केंद्र और राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, जनसेवा केंद्र और सरकारी पोर्टल से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

18. महिला योजनाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी है क्या?

अधिकांश सरकारी योजनाओं में पहचान और लाभ सीधे बैंक खाते तक पहुंचाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

19. क्या महिलाओं को सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाती है?

कई सरकारी योजनाओं में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

20. महिलाओं के लिए नई सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे मिलेगी?

नई सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सरकारी पोर्टल, आधिकारिक घोषणाएं और विश्वसनीय समाचार वेबसाइटों को नियमित रूप से देखते रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.