Auto News

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: किस इलेक्ट्रिक SUV में ज्यादा दम? शोरूम पहुंचने से पहले जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

नई Kia Syros EV और Tata Curvv EV इंडियन इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में आमने-सामने हैं. एक तरफ Syros EV कम कीमत, लंबी रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ आती है, तो दूसरी ओर Curvv EV अपने कूपे डिजाइन, प्रीमियम केबिन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग से प्रभावित करती है. अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों में कौन आपके लिए बेहतर विकल्प है, जानने के लिए पूरा कैंपेरिजन जरूर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: किस इलेक्ट्रिक SUV में ज्यादा दम? जानिएZoom

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: जानिए किस इलेक्ट्रिक कार में दम?

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: देश के इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में दो मजबूत दावेदार Kia Syros EV और Tata Curvv EV आमने-सामने हैं. Kia ने हाल ही में Syros EV लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें 42 kWh और 51.4 kWh दो बैटरी ऑप्शन हैं.

वहीं Tata Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.99 लाख से शुरू होती है (55 kWh बैटरी). दोनों कारें फीचर्स, रेंज और परफॉर्मेंस में आकर्षक विकल्प पेश करती हैं, लेकिन साइज, स्टाइल और कीमत में साफ अंतर है. बजट-फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहिए तो Syros EV, जबकि स्टाइलिश कूपे लुक और थोड़ा ज्यादा स्पेस चाहिए तो Curvv EV पर नजर जाती है. आइए जानते हैं कि दोनों में किसे खरीदना सही है?

डिजाइन और इंटीरियर

Syros EV कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसकी लंबाई करीब 3995 मिमी है. इसमें टाइगर फेस, आइस क्यूब LED हेडलैम्प्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स हैं. Curvv EV कूपे-एसयूवी स्टाइल में है और इसकी लंबाई 4310 मिमी है, जो सड़क पर ज्यादा प्रेजेंस देती है. इसमें स्लोपिंग रूफ और 18-इंच व्हील्स हैं. Curvv का लुक ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लगता है.

इंटीरियर की बात करें, तो Syros EV में 30-इंच पैनोरेमिक डिस्प्ले (दो 12.3-इंच स्क्रीन + क्लाइमेट कंट्रोल), स्लाइडिंग-रीक्लाइनिंग रियर सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स उपलब्ध हैं. Curvv EV में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और अच्छी केबिन क्वालिटी है. Syros का डैशबोर्ड ज्यादा मॉडर्न और हाई-टेक फील देता है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, पैनोरैमिक सनरूफ, V2L और Level 2 ADAS हैं. Syros EV में 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम और Harman Kardon ऑडियो टॉप वेरिएंट में मिलते हैं. Curvv EV में JBL साउंड सिस्टम और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी की बात करें, तो दोनों में 6 एयरबैग्स, ESC और Level 2 ADAS (16+ फंक्शन) हैं. Curvv EV को 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली है. Syros EV में भी मजबूत सेफ्टी किट है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Syros EV में 42 kWh (443 किमी) और 51.4 kWh (526 किमी ARAI) बैटरी है. मोटर 135/171 hp और 255 Nm टॉर्क देती है. 0-100 किमी/घंटा 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है. DC फास्ट चार्जिंग (100 kW) से 10-80% सिर्फ 39 मिनट में हो जाता है. Curvv EV में 55 kWh बैटरी से 502 किमी रेंज मिलती है. ये 167 PS पावर और 215 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करती है. ये 70 kW पर 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज होती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।