Auto News

Tata Nexon का नया Camo Edition लॉन्च! ₹9.99 लाख में मिलेंगे कई नए फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Tata Motors ने भारत में नेक्सॉन कैमो एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस स्पेशल एडिशन की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन में कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. कैमो एडिशन को खास स्टाइलिंग और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिससे ये स्टैंडर्ड नेक्सॉन से अलग दिखता है.

इसमें एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन्स, कैमो थीम बैजिंग और इंटीग्रेटेड डैशकैम जैसी खूबियां शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में ये पहले की तरह मजबूत है और इंजन ऑप्शन्स भी वही हैं. ये लॉन्च उन खरीदारों के लिए आकर्षक है, जो नेक्सॉन की पॉपुलरिटी के साथ थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक चाहते हैं. कीमतें क्रिएटिव कैमो से शुरू होकर फियरलेस+ ए पीएस तक जाती हैं. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफ़ॉर्मेंस डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और इंटीरियर

नेक्सॉन कैमो एडिशन में दो एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर- मुन्नार मिस्ट और कूर्ग क्लाउड उपलब्ध हैं. फ्रंट फेंडर्स पर कैमो बैजिंग दी गई है. फ्रंट सीट हेडरेस्ट्स पर कैमो-थीम्ड परफोरेशन भी मौजूद है. ये छोटे-छोटे बदलाव कार को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग और आकर्षक बनाते हैं.

इंटीरियर में कैमो थीम हेडरेस्ट्स के अलावा हाई वेरिएंट्स में प्रीमियम लेदरट अपहोल्स्ट्री मिलती है. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स और पैनोरमिक सनरूफ (वॉइस कमांड के साथ) हाई वेरिएंट्स की खासियत हैं. बेस वेरिएंट में भी ड्राइवर की सीट हाइट एडजस्टेबल और फ्रंट आर्मरेस्ट उपलब्ध हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

बेस क्रिएटिव कैमो वेरिएंट में 360-डिग्री एचडी सराउंड व्यू कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 16-इंच अलॉय व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलैम्प्स के साथ डीआरएल, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, शार्क-फिन एंटीना और सिक्स एयरबैग्स शामिल हैं. ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक शिफ्टर और पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं.

सबसे खास है इंटीग्रेटेड डैशकैम, जो 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ काम करता है. इसमें कंटीन्युअस रिकॉर्डिंग, इम्पैक्ट-इवेंट प्रोटेक्शन, इन्फोटेनमेंट पर प्लेबैक, 256 जीबी तक यूएसबी स्टोरेज और क्यूआर कोड से स्मार्टफोन ट्रांसफर की सुविधा है. हाई वेरिएंट्स में एडास (सात फंक्शन्स), जेबीएल नाइन-स्पीकर सिस्टम विद सबवूफर और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर उपलब्ध हैं.

इंजन और माइलेज

मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं है. 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस, 170 एनएम), 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस, 260 एनएम) और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल सीएनजी (100 पीएस, 170 एनएम) इंजन के साथ इसे खरीदा जा सकेगा. ट्रांसमिशन में मैनुअल, एएमटी और सेवेन-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ऑप्शन्स हैं. इसका माइलेज पेट्रोल में 17 KMPL और CNG में 24 KMPL के आसपास है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।