Automobile

33.73 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत ₹6,25,600! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो मार्केट में जुलाई 2026 का महीना पैसेंजर वाहनों की बिक्री के लिहाज से बेहद शानदार रहा. इस दौरान टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की कुल बिक्री 2,00,868 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 में दर्ज की गई 1,46,029 यूनिट सेल की तुलना में 37.55% की सालाना वृद्धि दर्शाती है. यानी इस बार कंपनियों ने 54,839 गाड़ियां ज्यादा बेची हैं.

इस सेल्स चार्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला, जिसकी चार गाड़ियां टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. इसके अलावा टाटा मोटर्स की पंच ने भी पेट्रोल और ईवी दोनों वेरिएंट्स की मदद से जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. आइए जानते हैं जुलाई 2026 में देश की टॉप-5 कारों का प्रदर्शन कैसा रहा और बाकी बची गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े क्या रहे.

Maruti Dzire

मारुति सुजुकी की सेडान कार डिजायर जुलाई 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है. कंपनी ने इसकी कुल 23,791 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2025 की 20,895 यूनिट्स के मुकाबले 13.86% अधिक है. बाजार में इसकी हिस्सेदारी 11.84% रही. अपने बेहतरीन माइलेज, कम्फर्ट और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण डिजायर भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.

डिजायर की एक्स शोरूम कीमत ₹6,25,600 से शुरू होती है. इसका मॉडर्न डिजाइन आकर्षक LED हेडलैम्प, ट्रिनिटी टेल-लाइट्स और शार्क-फिन एंटीना वाला है. ये डुअल-टोन, स्पेसियस व 9-इंच टचस्क्रीन से लैस है. फीचर्स में सनरूफ, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग, ESP, हिल-होल्ड और 5-स्टार GNCAP रेटिंग है. 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन (82 PS) मैनुअल/AMT में उपलब्ध है. पेट्रोल में माइलेज 24.79-25.71 किमी/लीटर और CNG में 33.73 KMPG है.

Maruti WagonR

दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक वैगन आर रही है. जुलाई 2026 में वैगनआर की 23,338 यूनिट्स बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 14,710 यूनिट्स था. वैगनआर ने सालाना आधार पर 58.65% की धमाकेदार ग्रोथ हासिल की है. टॉप 10 कारों की कुल बिक्री में वैगनआर का मार्केट शेयर 11.62% रहा, जो इसके टॉल-बॉय डिजाइन और उपयोगिता को साबित करता है.

Maruti Ertiga

फैमिली 7-सीटर सेगमेंट में दबदबा कायम रखते हुए मारुति अर्टिगा इस सूची में तीसरे स्थान पर रही. जुलाई 2026 में अर्टिगा की 21,606 यूनिट्स बेची गईं, जो पिछले साल के इसी महीने की 16,604 यूनिट्स की तुलना में 30.13% ज्यादा है. 10.76% मार्केट शेयर के साथ अर्टिगा ने ये दिखाया कि बड़ी फैमिली कारों की मांग भारतीय बाजार में लगातार बढ़ रही है.

Maruti Swift

मारुति स्विफ्ट 21,538 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे पायदान पर रही. जुलाई 2025 में बेची गई 14,190 यूनिट्स के मुकाबले इस पॉपुलर हैचबैक ने 51.78% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है. स्विफ्ट का मार्केट शेयर 10.72% रहा. अपने स्पोर्टी लुक्स, नई टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत स्विफ्ट युवाओं के बीच आज भी सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है.

Tata Punch / EV

पांचवें स्थान पर टाटा मोटर्स की माइक्रो-एसयूवी पंच (पेट्रोल और ईवी दोनों) ने बाजी मारी. टाटा पंच की जुलाई 2026 में 21,313 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल जुलाई की 10,785 यूनिट्स से 97.62% अधिक हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ग्रोथ इसी कार ने दर्ज की है. 10.61% शेयर के साथ पंच ने साबित कर दिया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका दबदबा मजबूत है.

टॉप-5 कारों के अलावा छठे से दसवें स्थान की बात करें तो पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स की 19,473 यूनिट, मारुति बलेनो की 18,241 यूनिट, हुंडई क्रेटा/ईवी की 18,088 यूनिट, टाटा नेक्सॉन/ईवी की 17,471 यूनिट और महिंद्रा स्कॉर्पियो/एन की 16,009 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।