इंडियन कार मार्केट में SUVs का दबदबा है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. टॉप-10 SUV की सेल्स पर नज़र डालें, तो पिछले महीने इनकी कुल 1,49,937 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी 1,05,101 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Tata Punch/EV पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. इसके अलावा, Maruti Fronx, Hyundai Creta और Tata Nexon जैसी SUVs की मांग बढ़ी है. वहीं, Brezza लिस्ट की एकमात्र SUV है जिसकी सेल सालाना स्तर पर घटी है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Tata Punch/EV
सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इस SUV की कुल 21,313 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 10,785 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 97.62 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹5,69,990 से शुरू होती है. डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर SUV लुक वाला है, जिसमें अपडेटेड ग्रिल, एलईडी डीआरएल और हाई ग्राउंड क्लियरेंस है. इंटीरियर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक सीट्स हैं.
फीचर्स में सनरूफ, वायरलेस कनेक्टिविटी, 360° कैमरा शामिल है. सेफ्टी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और 5-स्टार भारत एनकैप रेटिंग मिली है. इसे 1.2 लीटर पेट्रोल (88 PS), टर्बो (120 PS) और CNG विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है. इसका क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 18-20 kmpl और CNG में 27 KM/KG है.
Maruti Fronx
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति फ्रॉन्क्स है. पिछले महीने इसकी कुल 19,473 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 12,872 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 51.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Creta
लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इस SUV की कुल 18,088 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 16,898 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Tata Nexon
सेल के मामले में चौथे नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इस SUV की कुल 17,471 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 12,825 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 36.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra Scorpio/N
मांग में बढ़ोतरी की दम पर Scorpio/N ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 16,009 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी इसकी कुल 13,747 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 SUV के अलावा पिछले महीने Kia Seltos की 12,541 यूनिट, Maruti Brezza की 12,055 यूनिट, Maruti Victoris की 11,334 यूनिट, Hyundai Venue की 11,095 यूनिट और Mahindra Thar/Roxx की 10,558 यूनिट बिकी हैं.