Automobile

विदेशों में छाईं भारत की ये 10 bikes, Bajaj Boxer नंबर-1

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो इंडस्ट्री घरेलू बाजार के साथ विदेशों में भी छाई हुई है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 2026) के दौरान भारत से होने वाले टू-व्हीलर एक्सपोर्ट (टू-व्हीलर निर्यात) के आंकड़ों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. ग्लोबल लेवल पर बढ़ती मांग और भारतीय दोपहिया वाहनों की बेहतर क्वालिटी के कारण विदेशी बाजारों में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है. बजाज, टीवीएस और होंडा जैसी प्रमुख दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों के कई पॉपुलर मॉडलों ने वैश्विक बाजारों में अपना परचम फहराया है.

आंकड़ों के अनुसार, कम्यूटर मोटरसाइकिलों से लेकर स्पोर्टी बाइक्स और स्कूटर्स तक की मांग में भारी इजाफा दर्ज किया गया है. ये वृद्धि न केवल भारतीय ऑटो उद्योग की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है. आइए विस्तार से जानते हैं Q2 2026 में सबसे ज्यादा निर्यात होने वाले टॉप-10 टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन कैसा रहा.

Bajaj Boxer

बजाज बॉक्सर (Boxer) ने एक्सपोर्ट मार्केट में अपना पहला स्थान मजबूती से बरकरार रखा है. Q2 2026 में कंपनी ने बॉक्सर की कुल 3,37,314 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं, जो Q2 2025 की 1,60,638 यूनिट की तुलना में 109.98% की शानदार सालाना (YoY) वृद्धि दर्शाती है. कुल निर्यात में इस मॉडल की हिस्सेदारी 21.75% रही, जो इसे विदेशी बाजारों में सबसे पॉपुलर इंडियन टू-व्हीलर बनाती है.

TVS Star City

दूसरे पायदान पर टीवीएस स्टार सिटी (Star City) का दबदबा देखने को मिला. Q2 2026 में इसके 2,72,507 यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में ये आंकड़ा 1,92,416 यूनिट्स था. स्टार सिटी ने 41.62% की मजबूत सालाना ग्रोथ हासिल की और कुल एक्सपोर्ट मार्केट में 17.57% की हिस्सेदारी दर्ज की है. अपनी मजबूती और माइलेज के दम पर ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब पसंद की जा रही है.

Bajaj Pulsar

बजाज की स्पोर्टी और पॉपुलर रेंज पल्सर (Pulsar) लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. Q2 2026 में बजाज पल्सर की कुल 1,33,349 यूनिट विदेश भेजी गईं, जो पिछले साल के 1,20,180 यूनिट के मुकाबले 10.96% अधिक है. पल्सर ने कुल दोपहिया निर्यात में 8.60% की हिस्सेदारी अपने नाम की है.

Bajaj CT

बजाज की किफायती कम्यूटर बाइक सीटी (CT) ने चौथा स्थान हासिल किया. Q2 2026 में इसका निर्यात 1,01,856 यूनिट्स दर्ज किया गया, जो Q2 2025 में दर्ज 77,790 यूनिट्स की तुलना में 30.94% की बढ़िया बढ़त दिखाता है. कुल एक्सपोर्ट मार्केट में सीटी की हिस्सेदारी 6.57% रही.

Honda Dio

स्कूटर सेगमेंट में होंडा डियो (Dio) ने पांचवां स्थान हासिल करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. Q2 2026 में डियो की 57,484 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं, जो पिछले साल की 33,523 यूनिट के मुकाबले 71.48% की जबरदस्त ग्रोथ है. कुल टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में डियो का मार्केट शेयर 3.71% रहा.

टॉप-5 के बाद छठे स्थान पर होंडा नावी की 53,004 यूनिट, यामाहा एफजेड की 43,962 यूनिट, टीवीएस स्पोर्ट की 39,183 यूनिट, टीवीएस अपाचे की 34,755 यूनिट और हीरो एक्सट्रीम की 34,726 यूनिट FY2026 की दूसरी छमाही में हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।