Automobile

Hyundai Exter Knight Edition इंडियन मार्केट में लॉन्च! जानिए ₹8.13 लाख में क्या कुछ मिलेगा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter का नया नाइट एडिशन लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 8.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और टॉप वेरिएंट 9.60 लाख रुपये तक जाता है. ये स्पेशल एडिशन रेगुलर एक्सटर की व्यावहारिकता के साथ बोल्ड ब्लैक थीम और स्पोर्टी लुक ऑफर करता है. कंपनी के नाइट रेंज को 2022 से अब तक एक लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री मिली है.

एक्सटर नाइट एडिशन चार वेरिएंट्स- एचएक्स 6 नाइट मैनुअल, एचएक्स 6 नाइट एएमटी, एचएक्स 6 नाइट बाय-फ्यूल सीएनजी और एचएक्स 10 नाइट एएमटी में उपलब्ध है. मैकेनिकल बदलाव के बिना सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के साथ ये उन खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है, जो स्टाइलिश प्रजेंस चाहते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

एक्सटर नाइट का एक्सटीरियर पूरी तरह ब्लैक थीम में तैयार किया गया है. इसमें मैट ब्लैक हुंडई और एक्सटर बैज, डार्क ग्रे फ्रंट-रियर बंपर गार्निश, डार्क ग्रे साइड सिल गार्निश और खास नाइट बैजिंग शामिल है. 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ रेड पेंटेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स स्पोर्टी अंदाज देते हैं. लोअर वेरिएंट्स में डार्क ग्रे स्टाइल स्टील व्हील्स मिलते हैं. कलर ऑप्शन में टाइटेनियम ब्लैक, एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे और गोल्डन ब्रॉन्ज शामिल हैं.

केबिन में भी ऑल-ब्लैक थीम अपनाई गई है. डैशबोर्ड और अन्य हिस्सों पर ब्रास कलर एक्सेंट, ब्लैक सेमी-फैब्रिक सीट अपहोल्स्टरी और एम्बर फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है. कुछ वेरिएंट्स में ब्लैक डी-कट स्टीयरिंग व्हील उपलब्ध है, जो प्रीमियम फील बढ़ाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसकी फीचर लिस्ट रेगुलर एक्सटर जैसी ही है. टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य फीचर्स मिलते हैं. ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक है. सेफ्टी के लिए इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 1.2 लीटर फोर-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन 83 पीएस पावर और 113.8 एनएम टॉर्क पैदा करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल या स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ आती है. हाय-सीएनजी डुओ विकल्प भी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल मैनुअल में करीब 19.4 KMPL, AMT में 19.2 KMPL और CNG में 27.1 KMPL है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।