Automobile

Mahindra के 3 बड़े सरप्राइज! Scorpio N Pickup के साथ 15 अगस्त को लाएगी ये गाड़ियां

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Mahindra हर साल 15 अगस्त के आसपास अपनी नई गाड़ियों और अपडेट्स का ऐलान करने के लिए जानी जाती है. इस बार भी कंपनी 14 और 15 अगस्त 2026 को बड़े खुलासे की तैयारी में है. टीज़र और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉर्पियो पिकअप और बीई 6 स्पोर्टेक जैसी गाड़ियों पर फोकस है. इनके अलावा विजन एस के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन की झलक भी मिल सकती है.

ये सब कंपनी के इंडिपेंडेंस डे शोकेस का हिस्सा होगा, जो घरेलू और ग्लोबल मार्केट दोनों को टारगेट करता है. ग्राहक इन नई पेशकशों से फीचर्स, डिजाइन और पावरट्रेन में अपडेट्स की उम्मीद कर रहे हैं. कुल मिलाकर ये मौका महिंद्रा के एसयूवी और यूटिलिटी व्हीकल पोर्टफोलियो को और मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. आइए इन अपकमिंग मॉडल्स की संभावित डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

Mahindra Scorpio Pikup

महिंद्रा ने 14 अगस्त 2026 को इसके ग्लोबल डेब्यू की पुष्टि की है. ये स्कॉर्पियो एन पर आधारित लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है, जो 2023 के ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है. टीजर में एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, स्लिम एलईडी हेडलैम्प, वर्टिकली स्टैक्ड फॉग लैंप और पैनोरमिक सनरूफ साफ दिख रहे हैं. इंटीरियर में स्कॉर्पियो एन जैसा डैशबोर्ड, बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर होने की उम्मीद है.

पावरट्रेन में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4Explore फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिल सकता है. कीमत करीब 16 से 25 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है. ये टोयोटा हाइलैक्स और इसुजु वी-क्रॉस से मुकाबला करेगी.

Mahindra BE 6 SPORTEQ

15 अगस्त को लॉन्च होने वाला ये स्पेशल एडिशन बीई 6 का अपडेटेड वर्जन है. टीजर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड (ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए 12.3-इंच डिस्प्ले) कन्फर्म हो चुका है. एक्सटीरियर में मैट फिनिश पेंट और स्पोर्टी लुक, जबकि केबिन में ब्लैक-एंड-टैन अपहोल्स्टरी नजर आ रही है. पावरट्रेन वही रहेगा. 59 kWh बैटरी से 548 किमी और 79 kWh से 683 किमी तक रेंज मिलती है. मौजूदा कीमत 18.90 लाख से 26.90 लाख रुपये के आसपास है. नए वेरिएंट की कीमत 15 अगस्त को बताई जाएगी.

Mahindra Vision S

15 अगस्त को इसके नियर-प्रोडक्शन वर्जन की झलक मिल सकती है. ये सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित है और स्कॉर्पियो ब्रांड के तहत आ सकती है. बॉक्सी डिज़ाइन, एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडास फीचर्स अपेक्षित हैं.

1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल या 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ बाद में ईवी ऑप्शन भी हो सकता है. प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने की संभावना है, कीमत 11-18 लाख रुपये के बीच रह सकती है. इन मॉडल्स के अलावा, कंपनी कुछ सरप्राइस भी दे सकती है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।