स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने आज देश में अपना एक नया फोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी के मिड-रेंज P4 लाइनअप का आठवां मॉडल है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक बहुत बड़ी 8000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है जो यूजर्स को लंबा बैकअप देने में सक्षम होगा. इसके साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स मौजूद हैं जो लोगों को पसंद आ सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सब कुछ.
Realme P4s 5G के फीचर्स
The realmeP4s 5G brings the power of Dual Chip Technology for a faster, smoother experience across every game, swipe and switch.
Get the 8GB variant from ₹31,999* or ₹2,667*/month with 12 month No Cost EMI.
Sale Starts 3rd Sept, 12PM
*T&C apply pic.twitter.com/3gN3SC69Oi
— realme (@realmeIndia) August 26, 2026
इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट प्रोसेसर दिया हुआ है जो यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.
इसके अलावा इसमें 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया हुआ है. इतना ही नहीं फोन को ठंड़ा रखने के लिए डिवाइस में AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
Realme P4s 5G में कंपनी ने 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो 1,272 x 2,772 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देता है. ये डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके अलावा पानी और धूल से सेफ्टी के लिए स्मार्टफोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है.
बैटरी
बैटरी के लिए Realme P4s 5G में 8000mAh की तगड़ी बैटरी मौजूद है जो 80W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा ये फोन Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा जो Android 16 पर बेस्ड है.
कैमरा सेटअप
अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी उपलब्ध कराया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
कितनी है कीमत
अब इसकी कीमत पर नजर डालें तो कंपनी ने 8+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी है. वहीं, इसके 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. इसके अलावा इसके 12+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. बता दें कि इस फोन की बिक्री 3 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है और इसकी सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर शुरू होगी.
Nothing Phone (2) को मिलेगी टक्कर
Realme P4s 5G को मार्केट में आज लॉन्च किया गया है. ऐसे में इस फोन की टक्कर नथिंग फोन (2) से होगी. नथिंग के इस फोन में यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. इसमें कंपनी ने 4700mAh की बैटरी दी है. इसके अलावा इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम, स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन प्रोसेसर देखने को मिल जाता है. इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी देखने को मिल जाता है. फिलहाल इस फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है जो Flipkart पर उपलब्ध है.