Tech News

Generative AI और Agentic AI क्या अंतर, दोनों में आपके लिए क्या फायदेमंद?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


AI की दुनिया अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी ढूंढने तक सीमित नहीं रह गई है. जिस तरह से ChatGPT और Gemini जैसे टूल हमारी डेली की जरूरतों में मदद कर रहे हैं, उसी तरह अब AI का एक और एडवांस रूप तेजी से चर्चा में है, जिसे Agentic AI कहा जाता है. आज कंपनियों में Agentic AI की समझ रखने वाले लोगों की मांग भी बढ़ रही है और कुछ जगहों पर ऐसे AI स्किल्स के लिए 35 से 40 लाख रुपये तक के पैकेज की चर्चा हो रही है, लेकिन अगर आप अभी तक Generative AI और Agentic AI को एक ही समझ रहे हैं, तो दोनों के बीच का फर्क समझना जरूरी है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि Generative AI और Agentic AI क्या अंतर है और दोनों में से आपके लिए क्या फायदेमंद है. 

Generative AI क्या है?

आप रोजाना ChatGPT, Gemini या दूसरे AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो ये मुख्य रूप से Generative AI की कैटेगरी में आते हैं.  इसका मुख्य काम यूजर के सवाल या Prompt के आधार पर नया कंटेंट तैयार करना है. यह टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, वीडियो और सॉफ्टवेयर कोड तक बना सकता है. Generative AI मुख्य रूप से जवाब देता है, कंटेंट बनाता है और सुझाव देता है.

Agentic AI क्या है?

Agentic AI का काम Generative AI से अलग है. Agentic AI का फोकस सिर्फ जवाब तैयार करना नहीं, बल्कि किसी दिए गए लक्ष्य को पूरा करना होता है. इसमें मौजूद AI Agents सिर्फ जानकारी देने की जगह किसी काम को पूरा करने के लिए अलग-अलग स्टेप्स पर खुद डिसिजन ले सकते हैं और जरूरी कार्रवाई भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – अब ये देश लगाने वाला है सोशल मीडिया पर बैन! जानें कारण

Generative AI और Agentic AI क्या अंतर है

Generative AI रिएक्टिव होता है, जबकि Agentic AI प्रोएक्टिव तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है. Generative AI में आपको हर नए काम के लिए Prompt देना पड़ सकता है. वहीं Agentic AI को एक बड़ा लक्ष्य देने के बाद वह उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कई स्टेप खुद तय कर सकता है. Generative AI का आउटपुट मुख्य रूप से कंटेंट होता है, जबकि Agentic AI जानकारी जुटाने, फैसला लेने और दूसरे सिस्टम या टूल्स के जरिए कार्रवाई करने तक जा सकता है. 

दोनों में से आपके लिए क्या फायदेमंद है?

अगर आपका काम लेख लिखने, सवालों के जवाब, आइडिया निकालने, जानकारी समझने, कंटेंट बनाने, समरी तैयार करने या कोड लिखने से जुड़ा है, तो Generative AI काफी यूजफुल है.  वहीं अगर किसी काम में कई स्टेप्स, अलग-अलग टूल्स, लगातार बदलती जानकारी और पूरा वर्कफ्लो शामिल है, तो Agentic AI ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. हालांकि कई Agentic AI सिस्टम खुद Generative AI की क्षमताओं का इस्तेमाल करते हैं. 

यह भी पढ़ें – WhatsApp और Google Login को लेकर नया Cyber Threat, जानें कैसे बचें?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।