Auto News

26.78 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत मात्र ₹5,28,400! देखते-देखते 15 लाख लोगों ने खरीद डाली ये सस्ती गाड़ी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Maruti Suzuki की पॉपुलर वैन Eeco ने भारत में अपने लॉन्च के महज 16 साल में 15 लाख यूनिट्स की संचयी बिक्री का महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार कर लिया है. जनवरी 2010 में ओमनी की जगह लेने वाली इस वैन ने देश के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट, कार्गो, छोटे व्यवसाय, पर्यटन और संस्थागत उपयोग के क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. ईको को खास तौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था और इसकी व्यावहारिकता ने इसे कापी पॉपुलर बनाया.

दिलचस्प बात ये है कि बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग के बावजूद ईको ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी. हालिया 5 लाख यूनिट्स की बिक्री महज साढ़े तीन साल में हुई, जो अभी तक अचीव किया गया इसका सबसे फास्ट माइलस्टोन है. ग्रामीण बाजार, पहली बार खरीदने वाले ग्राहक और व्यावसायिक खरीदार इसकी सफलता के मुख्य आधार रहे हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत कीमत मात्र ₹5,28,400 से शुरू होती है. आइए, सेल्स रिपोर्ट के साथ बाकी डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

सेल्स रिपोर्ट

ईको को 5-5 लाख यूनिट्स के अलग-अलग माइलस्टोन पार करने में लगने वाला समय लगातार कम होता गया है. पहले 5 लाख यूनिट्स में 8 साल (2010-2018), अगले 5 लाख में 5 साल से भी कम और सबसे हालिया 5 लाख में सिर्फ साढ़े तीन साल लगे हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रामीण बाजारों का योगदान 65 प्रतिशत रहा. 55 प्रतिशत खरीदार पहली बार वाहन खरीदने वाले थे, जबकि 51 प्रतिशत से अधिक व्यावसायिक मालिक थे. ईको 13 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें पैसेंजर (5 और 6 सीटर), टूर वी, एंबुलेंस और कार्गो विकल्प शामिल हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन के लिहाज से ईको एक सिंपल और स्पेसियस वैन है, जो व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करती है. हाल ही में पेश किए गए स्टार एडिशन में 18 एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर और इंटीरियर एक्सेसरीज के साथ बॉडी-कलर्ड बंपर दिए गए हैं. इंटीरियर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर कंडीशनिंग, एचवीएसी कंट्रोल्स, डोम लैंप (बैटरी सेवर फंक्शन के साथ) और रीकलाइनिंग फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

सेफ्टी फीचर्स

2026 मॉडल में स्टैंडर्ड के रूप में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल हैं. साइड-इम्पैक्ट बीम्स भी सेफ्टी पैकेज का हिस्सा हैं.

इंजन और माइलेज

ईको 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन से लैस है. पेट्रोल वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 19.71 किमी प्रति लीटर है, जबकि एस-सीएनजी वर्जन 26.78 किमी प्रति किग्रा देता है. एस-सीएनजी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019-20 के 12 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 48 प्रतिशत हो गई है, जो इसकी किफायती मांग को दर्शाता है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।