Auto News

Tata Curvv Series X मात्र ₹9.99 लाख में लॉन्च! L2 ADAS से लेकर मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV कूपे Curvv का नया Series X लाइनअप लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस नए लाइनअप के जरिए Curvv की वैल्यू प्रपोजिशन को और मजबूत करने की कोशिश की है. नई Curvv Series X में आकर्षक SUV कूपे डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, ज्यादा आरामदायक केबिन, प्रीमियम फीचर्स और Tata Safety Dome का कॉम्बिनेशन मिलेगा.

लाइनअप में Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ समेत कई पर्सोना शामिल हैं. कंपनी ने Pure X+ को 11.79 लाख रुपये और Creative X+ को 12.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. Curvv Series X में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और DCT गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे.

Tata Curvv Series X: कीमत और वेरिएंट

नई Curvv Series X की शुरुआती कीमत 9,99,990 रुपये है. Smart X एंट्री वेरिएंट के तौर पर आया है. Pure X की कीमत 10,99,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Pure X+ की शुरुआती कीमत 11,79,990 रुपये है. Pure X+ #DARK की कीमत 11,99,990 रुपये रखी गई है.

Creative X+ की शुरुआती कीमत 12,90,990 रुपये और इसके #DARK एडिशन की कीमत 13,15,990 रुपये है. वहीं Accomplished X की कीमत 13,99,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Accomplished X #DARK की कीमत 14,24,990 रुपये है. टॉप Accomplished X+ Hyperion 1.2 GDI DCT की कीमत 18,49,990 रुपये और #DARK वर्जन की कीमत 18,74,990 रुपये है.

Smart X में क्या मिलेगा?

Smart X में भारत की पहली R-Comfort Seats के साथ पैसिव वेंटिलेशन दिया गया है. इसमें R17 Aero Style Wheels, रियर आर्मरेस्ट के साथ EasySip Cup Docks, फ्लश डोर हैंडल और Multi Drive Modes मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESP और ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा LED हेडलैंप, DRLs, LED टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Reverse Guide Parking Assist भी दिया गया है.

Pure X और Pure X+ के फीचर्स

इन वेरिएंट्स में 10.25 इंच Ultra View HARMAN इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो फोल्ड ORVMs और रियर AC वेन्ट्स मिलते हैं.

Pure X+ में Plus Lux Leatherette Pack, Benecke-Kaliko Oyster White Leatherette सीटें और R17 डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसका #DARK एडिशन ब्लैक्ड-आउट इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ उपलब्ध होगा.

Creative X+ में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Creative X+ में एरोव्यू वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, ब्लाइंट व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री 3D सराउंड व्यू कैमरा और ट्विन 10.25 इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें 10.25 इंच HARMAN इंफोटेनमेंट और नेविगेशन डिस्प्ले वाला डिजिटल कॉकपिट मिलता है. TPMS, ऑटो हेडलैंप, रैन-सेंसिंग वाइपर्स और इल्युमिनेटेड कूल्ड ग्लव बॉक्स भी इसका हिस्सा हैं.

टॉप वेरिएंट में L2 ADAS समेत कई फीचर्स

Accomplished X और Accomplished X+ वेरिएंट्स में L2 ADAS यानी लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है. Accomplished X+ में जेस्चर से ऑपरेट होने वाला पावर्ड टेलगेट भी मिलता है. इसके अलावा सीक्वेंशियल लाइट सेबर LED DRLs और टेललैंप्स, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन, एम्बिएंट मूड लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

केबिन में 12.3 इंच Ultra View HARMAN इंफोटेनमेंट सिस्टम और 9-स्पीकर JBL इमर्सिव साउंड सिस्टम मिलता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, Breathe IQ एयर प्यूरीफायर, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Alexa इंटीग्रेशन, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

कंपनी के मुताबिक, Curvv Series X को Curvv.ev Series X की तरह कस्टमर-सेंट्रिक अप्रोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि डिजाइन, फीचर्स, आराम, सेफ्टी और परफॉर्मेंस का बेहतर कॉम्बिनेशन आकर्षक कीमत पर उपलब्ध कराया जा सके.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।