
हर HDMI Cable एक जैसी क्षमता वाली नहीं होती है. HDMI 1.4 सामान्य तौर पर 1080p के लिए ठीक है, जबकि HDMI 2.0 4K को 60Hz और HDR तक सपोर्ट करता है. वहीं HDMI 2.1 4K 120Hz, VRR और ज्यादा ऑडियो बैंडविथ जैसे फीचर्स देता है. PS5 और Xbox Series X जैसे कंसोल के लिए HDMI 2.1 यूजफुल है. HDMI 2.2 भी पेश किया जा चुका है, लेकिन इसके डिवाइस अभी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं.

सही Cable लगाने के बाद सही HDMI पोर्ट चुनना भी जरूरी है. गेमिंग कंसोल के लिए HDMI 2.1 पोर्ट का इस्तेमाल करें. वहीं Soundbar या Home Theater को HDMI ARC/eARC वाले पोर्ट से कनेक्ट करना बेहतर रहता है. टीवी के पोर्ट Label या User Manual से यह जरूर जांचें कि कौन-सा पोर्ट किस फीचर को सपोर्ट करता है.

लैपटॉप या PC को टीवी से जोड़ रहे हैं तो PC Mode टेक्स्ट और ग्राफिक्स को ज्यादा साफ दिखा सकता है. गेमिंग के लिए Game Mode ऑन करें. इससे अतिरिक्त इमेज प्रोसेसिंग कम होती है और इनपुट लैग घट सकता है. टीवी और कंसोल में ALLM सपोर्ट होने पर गेम शुरू होते ही Low Latency Mode अपने आप एक्टिव हो सकता है.

अगर टीवी और कनेक्टेड डिवाइस HDR सपोर्ट करते हैं, तो HDMI Input में इसे इनेबल रखें. HDR10, HDR10+ और Dolby Vision बेहतर कलर, ब्राइट हाइलाइट्स और शैडो डिटेल देने में मदद करते हैं. सिर्फ टीवी में HDR होना काफी नहीं है, कनेक्टेड डिवाइस की HDR Output Setting भी ऑन होनी चाहिए.

साउंडबार या होम थिएटर इस्तेमाल करते समय ऑडियो आउटपुट को सिस्टम के हिसाब से चुनें. Dolby Atmos जैसे फॉर्मेट सपोर्ट करने वाले सिस्टम में Bitstream या Pass-Through यूजफुल हो सकता है. वहीं साधारण सिस्टम में PCM बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आवाज और वीडियो में थोड़ा अंतर हो तो Lip Sync या Audio Delay Setting से इसे ठीक किया जा सकता है.

Smart TV का Firmware Update भी HDMI Performance के लिए जरूरी हो सकता है. अपडेट में HDMI Compatibility सुधार, नए फीचर और Bug Fixes मिल सकते हैं. HDMI Handshake, ALLM और VRR जैसी समस्याएं भी कभी-कभी Software Update से ठीक हो सकती हैं. इन Settings के अलावा No Signal, Screen Flicker या Audio Drop जैसी समस्या आने पर HDMI Cable दोबारा लगाना, दूसरा पोर्ट और जरूरत के मुताबिक दूसरी केबल से चेक करना भी मददगार हो सकता है.
Published at : 03 Sep 2026 10:06 AM (IST)