- यूट्यूब पर भी लाखों व्यूज मिले, गेम 2026 में लॉन्च होगा.
GTA 6 की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन गेम का क्रेज अभी से रिकॉर्ड तोड़ रहा है. Rockstar Games के करीब 27 मिनट के Extended Look ने Netflix पर सिर्फ चार दिनों में 31.1 मिलियन Views हासिल कर लिए और यह प्लेटफॉर्म के सबसे ज्यादा देखे गए टाइटल में शामिल हो गया. Rockstar ने इसे पहले Netflix पर एक्सक्लूसिव तौर पर जारी किया और कुछ घंटे बाद YouTube पर भी उपलब्ध करा दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि गेम में क्या नया है.
Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views
Netflix के आंकड़ों के मुताबिक, GTA 6 Extended Look इस दौरान प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा देखा गया टाइटल रहा. यह 93 देशों में से 87 की English-language film लिस्ट में पहले नंबर पर रहा. इसने Robert De Niro और Adam Scott की फिल्म The Whisper Man को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे इसी दौरान 23.2 मिलियन Views मिले. हालांकि Netflix और YouTube के View गिनने का तरीका अलग है.
GTA 6 Extended Look में क्या नया है?
GTA 6 Extended Look में PS5 वर्जन की इन-गेम फुटेज दिखाई गई है. इसमें कॉम्बैट से जुड़े बदलाव, गेम की बड़ी और विस्तारित दुनिया, मुख्य किरदार Jason और Lucia के बीच स्विच करने की सुविधा और कई साइड एक्टिविटीज की झलक देखने को मिली है. ऐसे में Rockstar ने इस बार सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि गेमप्ले से जुड़े कई हिस्सों को भी दिखाया है.
GTA 6 कब होगा रिलीज?
Grand Theft Auto 6 को 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज किया जाना है. Rockstar के Extended Look को गेम की पूरी मार्केटिंग कैंपेन से पहले एक शुरुआती झलक के तौर पर पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें – फुल नेटवर्क फिर भी Call Drop? जानिए इसकी टेक्निकल वजह
YouTube पर भी करोड़ों Views
Netflix की छह घंटे की एक्सक्लूसिव विंडो खत्म होने के बाद Rockstar ने यही Extended Look अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया. वहां भी इसे अब तक 17 मिलियन से ज्यादा Views मिल चुके हैं. Rockstar ने GTA 6 की मार्केटिंग के लिए एक साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म को टारगेट किया है.
Netflix पर बढ़ा ट्रैफिक, सर्विस हुई डाउन
GTA 6 के प्रीमियर के दौरान Netflix की अमेरिकी मोबाइल ऑडियंस में प्रति घंटे 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मोबाइल यूजर्स पिछले 12 हफ्तों के औसत से 50 प्रतिशत ज्यादा रहे, जबकि वेब ट्रैफिक 125 प्रतिशत तक बढ़ गया. बढ़े हुए ट्रैफिक के चलते Netflix कुछ समय के लिए क्रैश भी हुआ.
यह भी पढ़ें – टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स