Electric Car को सही तरीके से चार्ज करना सिर्फ रेंज बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि बैटरी की लंबी हेल्थ, सेफ्टी और खर्च बचाने का भी है. कई नए EV ओनर्स गलतियां कर बैठते हैं जो बैटरी डिग्रेडेशन तेज कर देती हैं, आग का खतरा बढ़ाती हैं या चार्जिंग स्टेशन पर समस्या पैदा करती हैं. गलत चार्जिंग आदतों से बैटरी की क्षमता सालों में 10-20% तक घट सकती है, जबकि सही तरीकों से ये 8-10 साल या उससे ज्यादा स्वस्थ रहती है. घर पर या पब्लिक स्टेशन पर चार्ज करते समय छोटी-छोटी सावधानियां बड़ा फर्क लाती हैं.
आजकल DC फास्ट चार्जर, होम वॉलबॉक्स और मोबाइल ऐप्स उपलब्ध हैं, फिर भी कुछ आम गलतियां बार-बार होती हैं. इनसे बचकर आप न सिर्फ अपने वाहन की परफॉर्मेंस बनाए रख सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध रख सकते हैं. हम आपको 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें EV चार्ज करते समय कभी नहीं करना चाहिए. ये टिप्स बैटरी हेल्थ, सेफ्टी और व्यावहारिक एक्सपीरिएंस पर आधारित हैं.
डैमेज्ड या अनसर्टिफाइड चार्जर-केबल का इस्तेमाल न करें
टूटी-फूटी केबल, क्रैक वाले जैकेट या सस्ते अनसर्टिफाइड चार्जर कभी इस्तेमाल न करें. ये ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और आग का बड़ा खतरा पैदा करते हैं. हमेशा मैन्युफैक्चरर के अनुमोदित या सर्टिफाइड इक्विपमेंट ही लगाएं.
DC फास्ट चार्जिंग पर निर्भर न रहें
रोज-रोज हाई-पावर फास्ट चार्जर का इस्तेमाल बैटरी में ज्यादा हीट पैदा करता है और क्षमता घटाता है. रोजमर्रा के लिए लेवल-2 या होम चार्जिंग बेहतर है. फास्ट चार्जिंग सिर्फ लंबी यात्रा या जरूरी मौके पर करें.
हमेशा 100% तक चार्ज न करें
रोज 100% चार्ज करने से बैटरी सेल्स पर स्ट्रेस बढ़ता है. ज्यादातर मामलों में 20-80% रेंज में रखना बेहतर है. लंबी यात्रा से पहले ही पूरा चार्ज करें और सेटिंग में लिमिट सेट कर दें.
एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल न करें
सामान्य घरेलू एक्सटेंशन कॉर्ड EV की हाई पावर हैंडल नहीं कर पाते. इससे वायरिंग ओवरहीट हो सकती है और आग लगने का खतरा रहता है. हमेशा डायरेक्ट आउटलेट या डेडिकेटेड सर्किट इस्तेमाल करें.
बैटरी को जीरो तक न जाने दें
बैटरी को पूरी तरह खाली होने से पहले चार्ज शुरू करें. नियमित रूप से 10-20% से नीचे जाने से डिग्रेडेशन तेज होता है. 20% से ऊपर रखते हुए चार्जिंग की आदत डालें.
इन सावधानियों से EV की बैटरी लंबी चलेगी, सेफ्टी बनी रहेगी है और चार्जिंग एक्सपीरिएंस भी बेहतर होगा. सही आदतें अपनाएं और अपने इलेक्ट्रिक वाहन का पूरा फायदा उठाएं. रोज की जानें वाली छोटी-छोटी गलतियां, एक समय के बाद बड़ी बन जाती हैं.