Tech News

Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


लैपटॉप हमारे रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस का काम हो, पढ़ाई हो या मनोरंजन, घंटों लैपटॉप इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लैपटॉप की परफॉर्मेंस के साथ उसके चार्जर की सुरक्षा पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है. खराब चार्जर न सिर्फ लैपटॉप को नुकसान पहुंचाता है बल्कि शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग या आग जैसी स्थिति भी पैदा कर सकता है. अगर आपके चार्जर में ऐसे संकेत मिलें तो इन्हें बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

चार्जर या अडैप्टर जरूरत से ज्यादा गर्म होना

चार्जिंग के दौरान चार्जर का हल्का गर्म होना नॉर्मल है. लेकिन अगर अडैप्टर इतना गर्म हो जाए कि उसे छूना मुश्किल लगे तो ये चिंता का विषय है. लगातार ज्यादा गर्म होना अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में खराबी या बिजली से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है. ऐसी कंडिशन में चार्जर का इस्तेमाल रोककर उसे चेक करवाना बेहतर रहता है.

केबल पर कट या तार दिखाई देना

चार्जर की केबल अगर कहीं से कट गई है, उसका बाहरी कवर निकल गया है या अंदर के तार दिखाई देने लगे हैं तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें. टूटे या कटे तार से करंट लीकेज या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. खासकर अगर केबल को मोड़ने पर चार्जिंग बार-बार रुकती या शुरू होती है तो ये केबल बदलने का संकेत है.

यह भी पढ़ें: लैपटॉप खरीदते समय सबसे ज्यादा क्या देखते हैं लोग? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जलने की गंध या अजीब आवाज

चार्जर से जलने जैसी गंध, चटकने की आवाज या भनभनाहट सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें. नॉर्मल चार्जर से ऐसी गंध या आवाज नहीं आनी चाहिए. ये अंदर किसी कंपोनेंट के खराब होने का संकेत होता है. ऐसे समय में चार्जर को तुरंत पावर सप्लाई से निकाल दें और दोबारा इस्तेमाल करने से बचें.

लैपटॉप बार-बार चार्ज होना बंद करे

अगर चार्जर लगाने के बावजूद लैपटॉप कभी चार्ज होता है और कभी नहीं तो समस्या सिर्फ लैपटॉप के चार्जिंग पोर्ट में ही नहीं बल्कि चार्जर या केबल में भी हो सकती है. प्लग या कनेक्टर को हिलाने पर चार्जिंग शुरू या बंद होना नॉर्मली खराब कनेक्शन का संकेत होता है. इसीलिए लंबे समय तक ऐसे चार्जर का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें.

अडैप्टर या प्लग पर दरार और जलने के निशान

चार्जर के अडैप्टर, प्लग या कनेक्टर पर दरार, काले निशान, पिघला हुआ प्लास्टिक या जंग दिखाई दे तो तुरंत सावधान हो जाएं. ये ओवरहीटिंग या इलेक्ट्रिकल डैमेज का संकेत हो सकता है.

कब बदल देना चाहिए Laptop Charger?

आपको बता दें कि चार्जर खराब होने का इंतजार करना जरूरी नहीं है. अगर केबल बुरी तरह खराब हो चुकी है, अडैप्टर जरूरत से ज्यादा गर्म होता है, जलने की गंध आती है या चार्जिंग में लगातार समस्या रहती है तो नया चार्जर लेना ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन है. नया चार्जर खरीदते समय लैपटॉप के लिए सही वोल्टेज, पावर रेटिंग और कनेक्टर वाला चार्जर चुनें. जहां संभव हो भरोसेमंद ब्रांड का प्रमाणित चार्जर इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें:

4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।