Auto News

Hyundai का EV मालिकों को तोहफा! दिल्ली में लगाए नए 120kW फास्ट चार्जर, इतने दिनों तक चार्जिंग फ्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 10, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

World EV Day 2026 पर Hyundai ने EV ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने दिल्ली में 120kW DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू किए हैं, जिससे इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग पहले से तेज होगी. खास बात ये है कि Hyundai EV मालिक 9 से 11 सितंबर तक कंपनी के पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर मुफ्त चार्जिंग का फायदा उठा सकते हैं. जानिए कहां मिलेगी सुविधा और कंपनी का अगला बड़ा प्लान क्या है.

ख़बरें फटाफट

Hyundai का EV मालिकों को तोहफा! दिल्ली में लगाए नए 120kW फास्ट चार्जरZoom

Hyundai ने दिल्ली में नए फास्ट चार्जर लगाए हैं.

World EV Day 2026 के अवसर पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने नई दिल्ली में अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कंपनी ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर 120 किलोवाट क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू किए हैं. ये स्टेशन Statiq के साथ साझेदारी में लगाए गए हैं और ईवी मालिकों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा देंगे. साथ ही कंपनी ने 9 से 11 सितंबर 2026 तक हुंडई ईवी मालिकों के लिए मुफ्त चार्जिंग ऑफर भी घोषित किया है.

ये सुविधा कंपनी के अपने पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर myHyundai ऐप के जरिए उपलब्ध है. इस पहल का मकसद रेंज एंग्जायटी कम करना, चार्जिंग समय घटाना और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है. हुंडई फिलहाल देशभर में 105 शहरों में 185 डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन चला रही है और 2030 तक इसे 600 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

नई 120 kW डीसी फास्ट चार्जिंग सुविधा

दिल्ली में लगाए गए ये 120 kW डीसी फास्ट चार्जर उच्च क्षमता वाले हैं. ये वाहनो को काफी कम समय में चार्ज कर सकते हैं. स्टेशन स्टेटिक के सहयोग से तैयार किए गए हैं और myHyundai ऐप के अलावा अन्य प्रमुख चार्जिंग मैनेजमेंट ऐप्स से भी एक्सेस किए जा सकते हैं. रियल-टाइम स्टेशन लोकेशन, उपलब्धता और नेविगेशन की जानकारी ऐप पर आसानी से मिल जाती है.

फ्री चार्जिंग ऑफर की डिटेल्स

वर्ल्ड ईवी डे के खास मौके पर हुंडई ईवी मालिक 9 से 11 सितंबर 2026 तक कंपनी के अपने पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर मुफ्त चार्जिंग का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए myHyundai ऐप के जरिए सेशन बुक करना जरूरी है. ये ऑफर केवल हुंडई ईवी मालिकों के लिए है.

हुंडई का मौजूदा नेटवर्क और फ्यूचर प्लान

फिलहाल हुंडई के नेटवर्क में 60 kW से 240 kW तक की क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर शामिल हैं. कंपनी 2030 तक प्रमुख शहरों, हाईवे और डीलरशिप पर 600 प्रोप्राइटरी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है. इसके अलावा myHyundai ऐप के जरिए साझेदारों के माध्यम से 38,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच भी उपलब्ध है.

कंपनी का EV पोर्टफोलियो

हुंडई के मौजूदा ईवी मॉडल में आयोनिक 5 और क्रेटा इलेक्ट्रिक शामिल हैं. कंपनी जल्द ही और लोकल एसयूवी ईवी लॉन्च करने की तैयारी में है. दिल्ली में इन नए फास्ट चार्जरों की इंस्टॉलेशन से नेशनल कैपिटल रीजन में ईवी अपनाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है. ये कदम सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में हुंडई के कमिटमेंट को दर्शाता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।