Auto News

कितनी सैलरी वालों को खरीदनी चाहिए Maruti Baleno CNG, जानिए Down Payment और EMI का हिसाब-किताब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


2026 Maruti Suzuki Baleno CNG को इंडियन मार्केट में केवल 2 वेरिएंट ऑप्शन के साथ उतारा गया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत Delta CNG वेरिएंट के लिए ₹7.92 लाख रखी है. वहीं, दूसरे Zeta CNG वेरिएंट को ग्राहक ₹8.92 लाख (एक्स शोरूम) देकर खरीद सकते हैं.

अगर आप इस प्रीमियम हैचबैक को CNG ऑप्शन के साथ हाल ही में खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम आपके लिए नई बलेनो सीएनजी की On-Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा Baleno CNG के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में भी जानेंगे.

2026 Maruti Baleno CNG On Road Price

जैसा कि आपको बताया Baleno CNG की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,92,400 रुपये से शुरू होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Baleno CNG के बेस वेरिएंट पर आपको 71,316 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 41,100 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भी जाएगा. इस तरह नई बलेना सीएनजी की ऑन रोड कीमत 9,04,816 रुपये हो जाती है.

2026 Maruti Baleno CNG Down Payment & EMI Details

अगर आप नई-नवेली बलेनो सीएनजी खरीदते समय 1 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 8,04,816 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 17,100 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 10,25,998 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 11,25,998 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स

2026 मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, बम्पर और हेडलाइट्स दिए गए हैं. लुक मॉडर्न और आकर्षक है. इंटीरियर में फैब्रिक सीट्स, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले), रियर एसी वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट उपलब्ध हैं. केबिन डुअल-टोन है. फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डिंग ORVM, कीलेस एंट्री, रियर पार्सल ट्रे और 4 स्पीकर्स आदि शामिल हैं.

सेफ्टी, इंजन और माइलेज

सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और TPMS स्टैंडर्ड हैं. ISOFIX और 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी हैं. ADAS ऊपरी वेरिएंट में ही है, CNG के साथ नहीं मिलता है. नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर इंजन सीएनजी मोड में 70 PS पावर और 102 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 33.61 किमी/किग्रा है.

हमारी सलाह: ऊपर बताई गई 2026 Maruti Suzuki Baleno CNG की ऑन-रोड कीमत और EMI संबंधी डिटेल एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर ऑन-रोड कीमत कम या ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा अच्छी ब्याज दर पर Car Loan मिलना आपके CIBIL Score और मासिक सैलरी पर निर्भर करेगा. अगर आप महीने का 50-60 हजार रुपये कमा लेते हैं और मौजूदा समय में कोई बड़ा लोन नहीं है, तो इसे किस्त पर खरीदा जा सकता है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।