Auto News

Royal Enfield Himalayan 440 vs 450: किस एडवेंचर बाइक को खरीदने में समझदारी? पैसा खर्चने से पहले जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Royal Enfield ने एडवेंचर बाइक सेगमेंट में दो अलग-अलग विकल्प पेश किए हैं. नई Himalayan 440 हाल ही में 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च हुई है, जबकि Himalayan 450 की शुरुआती कीमत 3.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ऊपरी वेरिएंट लगभग 3.39 लाख रुपये तक जाते हैं.

दोनों बाइक्स हिमालयन नाम साझा करती हैं, लेकिन इंजन, सस्पेंशन और फीचर्स में बड़ा अंतर है. 440 पुरानी 411 की सिंपल एडवेंचर फील को बनाए रखती है और बजट में आती है, जबकि 450 मॉडर्न टेक्नोलॉजी और ज्यादा पावर के साथ प्रीमियम एक्सपीरिएंस देती है. करीब 79,000 रुपये के अंतर के साथ खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. आइए, दोनों के डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन डिटेल

दोनों ही बाइक एडवेंचर स्टाइल की हैं. 440 पुरानी हिमालयन जैसी रग्ड लुक रखती है, जबकि 450 ज्यादा बल्की और मॉडर्न दिखती है. दोनों में 21 इंच फ्रंट और 17 इंच रियर स्पोक व्हील्स हैं. 440 की सीट हाइट फिक्स्ड 800 मिमी और फ्यूल टैंक 15 लीटर का है, जबकि 450 में एडजस्टेबल सीट (805-845 मिमी) और 17 लीटर टैंक मिलता है.

इंजन और परफॉरमेंस

440 में 443cc एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 25.4 बीएचपी पावर और 34 न्यूटन-मीटर टॉर्क देता है. 450 में 452cc लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन है, जो 40.02 पीएस पावर और 40 न्यूटन-मीटर टॉर्क पैदा करता है. दोनों में 6-स्पीड गियरबॉक्स है, लेकिन 450 में असिस्ट एंड स्लिप क्लच और राइड-बाय-वायर भी हैं.

परफॉर्मेंस में 450 साफ बेहतर है. ज्यादा पावर और टॉर्क से हाईवे और ऑफ-रोड दोनों में तेज और रिफाइंड एक्सपीरिएंस मिलता है. 440 कम पावर वाला लेकिन सिंपल, भरोसेमंद और सस्ता ऑप्शन है, खासकर रोजमर्रा और लाइट एडवेंचर के लिए.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में 440 को डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर के साथ ट्रिपर नेविगेशन पॉड मिलता है. 450 में 4 इंच राउंड टीएफटी डिस्प्ले है, जिसमें गूगल मैप्स नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और राइडिंग मोड्स (परफॉर्मेंस और इको) शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए दोनों में डुअल-चैनल स्विचेबल एबीएस है. 440 में फ्रंट 300 मिमी और रियर 240 मिमी डिस्क है, जबकि 450 में फ्रंट 320 मिमी और रियर 270 मिमी डिस्क है. सस्पेंशन में 440 टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स (200 मिमी ट्रैवल) और रियर मोनोशॉक (180 मिमी) इस्तेमाल करती है. 450 में शोवा यूएसडी फोर्क्स और रियर मोनोशॉक दोनों तरफ 200 मिमी ट्रैवल देते हैं, जो ऑफ-रोड के लिए बेहतर है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।