- खरीदने से पहले ऑनलाइन डिलीवरी डेट जांचना महत्वपूर्ण है.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अब एक नया अपडेट सामने आया है. Apple ने पिछले हफ्ते अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था. इसके बाद 12 सितंबर से दोनों फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए. कंपनी ने 18 सितंबर से स्टोर्स में इनकी बिक्री शुरू होने की बात कही थी. लेकिन शुरुआती प्री-ऑर्डर के बाद अब ऑनलाइन स्टोर पर डिलीवरी की तारीख आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. भारत समेत कई देशों में नए ऑर्डर की डिलीवरी सितंबर के आखिर से लेकर अक्टूबर तक पहुंच गई है.
iPhone 18 Pro की डिलीवरी कब?
iPhone 18 Pro के लिए फिलहाल 29 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच की अनुमानित डिलीवरी डेट बताई जा रही है. यह डिलीवरी डेट उपलब्ध अलग-अलग कलर और स्टोरेज वेरिएंट पर लागू है. जो ग्राहक अब iPhone 18 Pro ऑर्डर करते हैं, उन्हें 18 सितंबर की लॉन्च डेट पर फोन मिलने की उम्मीद कम है. हालांकि, जिन ग्राहकों ने शुरुआती समय में प्री-ऑर्डर किया है, उन्हें 18 सितंबर से फोन मिलने की उम्मीद है. इसी दिन Apple Stores पर भी नए iPhone का शुरुआती स्टॉक उपलब्ध होने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro Max के लिए कितना इंतजार?
iPhone 18 Pro Max की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को भारत में और ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. इसकी अनुमानित डिलीवरी 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच बताई जा रही है. अभी Pro Max ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 18 सितंबर की बिक्री शुरू होने के बाद भी कई हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है. अमेरिका में भी डिलीवरी का अनुमान आगे बढ़ चुका है. वहां iPhone 18 Pro की डिलीवरी 29 सितंबर से 6 अक्टूबर और iPhone 18 Pro Max की 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच बताई जा रही है. हालांकि, नए ऑर्डर और स्टॉक के हिसाब से ये अनुमान बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
iPhone 18 सीरीज कीमत और कलर ऑप्शन
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शनों में पेश किया गया है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है, जबकि iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है. साथ ही फोन Burgundy, Glacier, Silver और Black में ऑप्शनों उपलब्ध हैं. अलग-अलग स्टोरेज और कलर के हिसाब से डिलीवरी का समय बदल सकता है.
अभी ऑर्डर करने से पहले क्या देखें?
अगर आपको iPhone 18 Pro या Pro Max तुरंत चाहिए, तो ऑर्डर करने से पहले Apple Store पर दिखाई जा रही डिलीवरी डेट जरूर देखना जरूरी है. फिलहाल Pro मॉडल की अनुमानित डिलीवरी Pro Max के मुकाबले पहले है, जबकि Pro Max के लिए अक्टूबर तक की तारीख बताई जा रही है. वहीं, शुरुआती प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए 18 सितंबर की डिलीवरी अभी भी जरूरी तारीख बनी हुई है.
यह भी पढ़ें – 2500 के बजट में कौन से Earbuds खरीदें? देखें यहां