Last Updated:
Mahindra XUV 7XO खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी सेफ्टी से जुड़ी ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस 7-सीटर SUV ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. एडल्ट और बच्चों की सेफ्टी में इसे शानदार स्कोर मिले हैं. लेकिन क्रैश टेस्ट में SUV ने किन हिस्सों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं? पूरी डिटेल यहां जानिए.
Mahindra XUV 7XO को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी मिली है.
Mahindra XUV 7XO को Bharat NCAP ने क्रैश टेस्ट किया है. इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए इस 7-सीटर SUV ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.76 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.97 अंक प्राप्त करने वाली ये एसयूवी कंपनी की सेफ्टी पर मजबूत फोकस को दोहराती है. टेस्ट में AX7 डीजल 2WD 7-सीटर ऑटोमैटिक और AX7L डीजल 4WD 7-सीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल रहे, जिनका वजन 2059 किलोग्राम था.
ये रेटिंग पेट्रोल और डीजल दोनों मैनुअल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के साथ-साथ एडब्ल्यूडी मॉडल पर भी लागू होती है. महिंद्रा के पोर्टफोलियो में XEV 9e और BE 6 जैसे मॉडल के बाद XUV 7XO भी हाई सेफ्टी स्कोर के साथ शामिल हो गई है. इंडियन कस्टमर्स के लिए ये जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं कि Mahindra XUV 7XO बच्चों और बड़ो दोनों के लिए कितनी सेफ होने वाली है?
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.76 अंक मिले हैं. ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर व ऊपरी पैरों को अच्छी सेफ्टी मिली है, जबकि ड्राइवर की चेस्ट और निचले पैर पर्याप्त स्तर पर रहे. साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में पूरे 16/16 अंक हासिल किए और साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट भी पास किया है. कुल मिलाकर 30.76/32 स्कोर के साथ 5-स्टार रेटिंग सुनिश्चित हुई है.
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
इसमें 44.97/49 अंक मिले, जिसमें डायनामिक टेस्ट में 23.97/24, CRS इंस्टॉलेशन में पूरे 12/12 और वाहन असेसमेंट में 9/13 अंक शामिल हैं. 18 महीने और 3 साल की डमी में फ्रंटल व साइड प्रोटेक्शन लगभग अधिकतम रहा. सेकेंड रो के आउटबोर्ड सीट्स पर ISOFIX और i-Size माउंटिंग उपलब्ध हैं.
सेफ्टी फीचर्स और कीमत
XUV 7XO में 7 एयरबैग, ESC, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, लेवल-2 ADAS (Sense+), 540-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX स्टैंडर्ड हैं. कीमत लगभग 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
About the Author
राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें