Tech News

QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • विश्व का सबसे छोटा कोड 1.977 वर्ग माइक्रोमीटर, पर अव्यावहारिक है.

आज QR Code हमारी लाइफ का हिस्सा बन चुका है. किसी वेबसाइट को खोलना हो या किसी जानकारी तक जल्दी पहुंचना हो, फोन से QR Code स्कैन करना काफी आसान तरीका है, लेकिन QR Code तभी काम आएगा, जब वह इतना साफ और सही साइज का हो कि फोन उसे आसानी से स्कैन कर सके. आमतौर पर माना जाता है कि QR Code को 2 से 2.5 सेंटीमीटर से छोटा नहीं रखना चाहिए. कुछ जगहों पर 1 सेंटीमीटर को भी इसकी कम से कम सीमा बताया जाता है, लेकिन असल में QR Code इससे भी काफी छोटा हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि QR Code कितना छोटा हो सकता है. 

QR Code कितना छोटा हो सकता है?

QR Code बनाने वाली कंपनी Denso Wave ने शुरुआत में इसे अपनी फैक्ट्री में ऑटो पार्ट्स को आसानी से लेबल करने के लिए तैयार किया था. कंपनी QR Code का साइज पूरे कोड के आधार पर नहीं, बल्कि उसके छोटे-छोटे हिस्सों यानी modules के आधार पर बताती है. Denso Wave के अनुसार एक module का न्यूनतम साइज 0.17mm हो सकता है. वहीं सबसे आसान standard QR Code में 21 बाय 21 modules होते हैं. इस हिसाब से अच्छी क्वालिटी की प्रिंटिंग और सही QR scanner के साथ इसका साइज करीब 3.57mm यानी 0.14 इंच तक हो सकता है.

Micro QR Code से और छोटा हो सकता है

Standard QR Code के अलावा Micro QR Code भी होते हैं. Denso Wave ने इन्हें 2004 में पेश किया था. इनका साइज हर तरफ 11 से 17 modules के बीच होता है. टेस्ट में एक Micro QR Code सिर्फ 2mm चौड़ा होने के बाद भी स्कैन हो गया. वहीं ज्यादा जानकारी वाले दूसरे Micro QR Code ने 3mm पर काम किया. तकनीकी तौर पर फोन और प्रिंटर की मदद से बहुत छोटा QR Code भी तैयार किया जा सकता है और उसे स्कैन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दुनिया का सबसे छोटा QR Code कितना है?

Guinness World Records के मुताबिक दुनिया का सबसे छोटा QR Code सिर्फ 1.977 square micrometers का है. यह QR Code इतना छोटा है कि इसे सामान्य आंखों से देखा भी नहीं जा सकता है. इसे पढ़ने के लिए calibrated scanning electron microscopy जैसी खास तकनीक की जरूरत पड़ती है. इसलिए भले ही यह दुनिया का सबसे छोटा QR Code है, लेकिन इसे आम लोगों के लिए इस्तेमाल करना आसान या व्यावहारिक नहीं है. 

यह भी पढ़ें – iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।