Auto News

70KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी ₹53 हजार से, EMI के साथ रिमोट लॉक जैसी सुविधाएं भी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Jehanabad Electric Scooter News: इलेक्ट्रिक स्कूटी की बढ़ती मांग के बीच अब कम बजट में भी ई-स्कूटर खरीदने का विकल्प उपलब्ध है. जहानाबाद में ओडिसी के शोरूम पर इलेक्ट्रिक स्कूटी की शुरुआती कीमत करीब 53 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि अलग-अलग मॉडल में 70 से 130 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है. कंपनी के को-ऑनर दीपक कुमार के मुताबिक, ग्राहकों को ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके लिए वाहन की कीमत का करीब 33 प्रतिशत शुरुआती भुगतान करना होगा। कंपनी के मुताबिक, स्कूटी में रिमोट लॉक और अन्य सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

गाड़ी का शौकीन हर कोई होता है. वह चाहता है कि हमारे पास 2 व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक की गाड़ियां पास हों. जिनके पास पैसों की दिक्कत नहीं है, वह तो शोरूम से जाकर जब मन करता है, तब खरीद लेते हैं. हालांकि, गाड़ियों का शौक होते भी खरीदने में दिक्कत उनको होती है, जिनके पास पैसों की कमी होती है.

वह फिर किसी तरह अपने समय का इंतजार करते हैं. इन्हीं परिस्थिति को देख गाड़ी बनाने वाली कंपनियों ने ईएमआई (EMI) की सुविधा ग्राहकों को देना शुरू कर दी है, जिससे कम कीमत में भी गाड़ी की खरीदारी हो सके. साथी जिनके पास पैसों की दिक्कत हो वह भी गाड़ी रखने का शौक पूरा कर सकें.

अभी मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड काफी बढ़ी है. लगभग हर कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही हैं. इन्हीं कंपनियों में से एक है ओडिसी. ओडीसी ऑटोमोबाइल कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाती है. यह कंपनी दो तरह की स्कूटी बनती है, जिसमें नॉन आरटीओ और आरटीओ शामिल है. इस कंपनी की गाड़ियों की शुरुआती कीमत 53000 से शुरू होता है. माइलेज इस गाड़ी की 70 किलोमीटर होती है, जब एक बार पूरा चार्ज हो. इस कंपनी का शोरूम जहानाबाद में भी मौजूद है. कंपनी के पास ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कंपनी के को- ऑनर दीपक कुमार ने बताया कि यदि कोई ग्राहक हमारी कंपनी की गाड़ी खरीदता है तो उनको ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी. इस प्रकार की सुविधा को देने का मूल उद्देश्य यह है कि जिनके पास पैसों की दिक्कत भी है, वह भी ग्राहक हमारी कंपनी की गाड़ी खरीद सकते हैं. इसके लिए ग्राहक को गाड़ी की कीमत का 33% शुरू में भुगतान करना पड़ेगा. यहां पर बजाज फाइनेंस और भी कंपनियों से हमारी कंपनी ने टाइ अप कर रखा है, ताकि कोई ग्राहक हमारे शोरूम तक पहुंचे तो उनको गाड़ी मिल ही जाए. किसी ग्राहक को शोरूम में गाड़ी खरीदने आने के बाद लौटाना ना पड़े. कंपनी इसका पूरा ख्याल रखती है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां विभिन्न प्रकार की गाड़ियां हैं. इन गाड़ियों में 70 किलोमीटर के माइलेज से लेकर 130 किलोमीटर माइलेज तक की गाड़ियां मौजूद है. जितनी सुविधा बढ़ेगी, उन गाड़ियों की कीमत भी बढ़ती ही जाती है. कंपनी ने गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी ध्यान रखा है और रिमोट लॉक की सुविधा प्रदान की है. गाड़ियों में इस तरह के लॉक होने से चोरी होने का खतरा बहुत काम रहता है. क्योंकि एक बार जब आप रिमोट से इसको लॉक करेंगे तो जब तक अनलॉक नहीं होता, आपकी गाड़ी को स्टैंड किए गए स्थान से कोई हीला नहीं सकता. लॉक होने के बाद पिछला चक्का जाम हो जाता है. इसके अलावा गाड़ी में बैटरी की सुविधा बेहतरीन दी गई है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।