Tech News

Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यह पिछली बातचीत का संदर्भ समझकर प्रतिक्रिया देगा.

Alexa को भारत में आए करीब आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अब Amazon ने अपने Voice Assistant को एक नए AI अवतार में पेश किया है. कंपनी ने Alexa+ को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो पुरानी Alexa के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट साथ ही नेचुरल बातचीत और कॉम्प्लेक्स रिक्वेस्ट को समझने के लिए डिजाइन किया गया है.

भारत में Alexa+ की शुरुआत Free में की गई है और लॉन्च के समय यह Hindi और Hinglish को भी समझ और बोल सकता है. Amazon के मुताबिक, आने वाले समय में इसमें दूसरी भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा. भारत पहला देश है, जहां Alexa+ को Amazon के Quick-Commerce प्लेटफॉर्म Amazon Now के साथ जोड़ा गया है. 

Alexa+ भारत में Free हुआ लॉन्च

Amazon के अनुसार, भारत में Alexa+ आज से सभी यूजर्स के लिए Free उपलब्ध है. Early Access के दौरान इसके लिए किसी Subscription की जरूरत नहीं होगी. Early Access खत्म होने के बाद भी Prime Members के लिए Alexa+ बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के उपलब्ध रहेगा. 

Hindi और Hinglish में होगी बातचीत

Alexa+ का एक बड़ा इंडिया-स्पेसिफिक फीचर इसका लैंग्वेज सपोर्ट है. कंपनी के मुताबिक, यह लॉन्च के समय Hindi और Hinglish में यूजर्स की बात समझ कर जवाब दे सकता है. इसके अलावा Amazon ने आने वाले समय में और भाषाओं का सपोर्ट जोड़ने की भी पुष्टि की है. 

यह भी पढ़ें – इस दिन से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale 2026, जानें ऑफर्स 

Alexa+ और Amazon Now का खास Integration

भारत में Alexa+ को Amazon Now के साथ Integrate किया गया है. इसके जरिए यूजर बातचीत के दौरान जरूरत का सामान बताता जाए, तो Alexa+ उसे Amazon Now के Cart में जोड़ सकती है. हालांकि, सामान अपने आप Order नहीं होगा. Order पूरा करने के लिए यूजर को Voice Confirmation देनी होगी. 

बातचीत का Context समझेगी Alexa+

नई Alexa+ को ज्यादा Natural Conversation के लिए तैयार किया गया है. अगर यूजर एक ही बातचीत में कई Requests करता है, तो Assistant पिछली बातों का Context समझ सकती है और हर बार वही जानकारी दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह यूजर की बताई कुछ प्रिफरेंस और जरूरी डिटेल्स को याद रखकर आगे की बातचीत को पर्सनलाइज भी कर सकती है.

Alexa+ सवालों के जवाब देने के अलावा Compatible Smart Home Devices को कंट्रोल करने और स्पॉटेड सर्विसीज पर अलग-अलग टास्क पूरे करने में भी मदद कर सकती है. Amazon के नए Fire और Echo डिवाइस समेत उसके लेटेस्ट Consumer Hardware में Alexa+ पहले से ही उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें – नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।