Tech News

Meta One Subscription लॉन्च, WhatsApp से Instagram तक एक ही प्लान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 17, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • व्यवसायों को ग्राहक सेवा, शेड्यूलिंग और उन्नत एनालिटिक्स.

WhatsApp, Instagram और Facebook इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Meta ने अब एक ही जगह पर कई सुविधाएं जोड़ दी हैं. Meta ने भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में Meta One नाम का नया Subscription लॉन्च किया है. यह एक ऐसा प्लान है, जिसमें हाल ही में लॉन्च किए गए WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus के फायदे एक साथ मिलते हैं. कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से यूजर्स और AI का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए Meta One Core और Premium प्लान पेश किए हैं. वहीं बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Essential, Advanced, Expert और Max जैसे अलग-अलग Bundle दिए गए हैं. 

Meta One की भारत में कितनी है कीमत?

भारत में Meta One Core प्लान की कीमत 549 रुपये प्रति महीना रखी गई है. वहीं Meta One Premium की कीमत 1,960 रुपये प्रति महीना है. बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Essential Bundle की कीमत 639 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है, जबकि Advanced Bundle के लिए 2,099 रुपये प्रति महीना देना होगा.  इसके अलावा Expert Bundle 6,399 रुपये और सबसे ऊपर Max Bundle 20,990 रुपये प्रति महीने का है. 
 
तीनों Plus Plans की कीमत से कितना अलग है Meta One?

भारत में WhatsApp Plus का सब्सक्रिप्शन 79 रुपये प्रति महीने है, जबकि Instagram Plus और Facebook Plus के लिए हर महीने 99-99 रुपये देने होते हैं वहीं Meta One के प्लान में इन तीनों Plus सब्सक्रिप्शन के फीचर्स को एक साथ जोड़ा गया है.

Meta One Core और Premium में क्या मिलेगा?

Meta One Core के साथ Instagram Stories को नए स्टाइल में बदलने, वॉइस इफेक्ट्स और दूसरे क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा Instagram, Facebook और WhatsApp पर Meta AI से इमेज और वीडियो बनाने के लिए ज्यादा यूजेस लिमिट्स मिलेंगी.  वहीं Meta One Premium में Meta AI के टूल्स और फीचर्स के लिए इससे भी ज्यादा यूजेस लिमिट्स दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें – iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स

बिजनेस और Creators के लिए क्या है?

1. Essential Bundle – Essential Bundle में WhatsApp पर Meta Business Agent के लिए ज्यादा एक्सेस और मैनेजमेंट टूल्स मिलते हैं. यह Agent पूरे दिन ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकता है. सफल वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स को Verified Badge, WhatsApp Business ऐप में वेरीफाई चैनल और इंपर्सनेशन प्रोटेक्शन भी मिलता है. 

2. Advanced Bundle – Advanced Bundle में प्रोफेशनल ग्रेड टूल्स के साथ Stories को 30 दिन पहले तक शेड्यूल करने, ऑर्गेनिक पोस्ट और रिल्स में लिंक जोड़ने, एक्सपोर्टेबल एनालिटिक्स और ज्यादा गहराई से ऑडियंस इनसाइट देखने जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

3.  Expert और Max  – Expert और Max Bundle में Meta Business Agent की सबसे एडवांसड कैपेबिलिटी दी जाती हैं. 

यह भी पढ़ें – Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।