- प्रधान मंत्री मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया.
- आयोजन में 600 से अधिक कंपनियां, 52 देश शामिल हुए.
- यह इवेंट सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन दिखाएगा.
- भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास पर केंद्रित.
Semicon India 2026 के साथ भारत में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा आयोजन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं. इस बार इसकी थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण रखी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Semicon India 2026 से टेक्नोलॉजी के नए दौर में क्या खास है.
600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
Semicon India 2026 में 600 से ज्यादा कंपनियां और 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से ज्यादा स्पीकर्स शामिल हैं. करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है. यहां कंपनियों के साथ निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं. इसका मुख्य फोकस भारत में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और विकास को बढ़ावा देना है.
सेमीकंडक्टर सेक्टर पर PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Semicon India 2026 के उद्घाटन के दौरान भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि अब भारत में बने चिप्स देश और दुनिया के ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि मोहाली और सूरत में दो सेमीकंडक्टर प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फैबलैस कंपनियों की ग्रोथ और नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है. कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन फोटोनिक्स और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी भारत को आगे बढ़ना होगा.
छह देशों के पवेलियन भी मौजूद
इवेंट में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन हैं. इसके अलावा 12 स्टेट पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी मौजूद हैं. यहां ASML, Applied Materials, IBM Research, Micron, Tata Electronics, NXP, Lam Research, Tokyo Electron और कई अन्य कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं.
यह भी पढ़ें – Mobile Recharge में गलती हुई? जानें Refund पाने का तरीका
AI के लिए ज्यादा पावरफुल Chips
Semicon India 2026 में AI की बढ़ती जरूरत के साथ ज्यादा पावरफुल और कम एनर्जी खर्च करने वाली Chip Technology पर फोकस दिखा. Applied Materials ने India Vision 2035 के तहत अगले दशक में Semiconductor Ecosystem को आगे बढ़ाने के लिए 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है.
Semicon 2.0 में Chip Design पर जोर
Semicon 2.0 के तहत भारत में कम से कम 200 Startups और Chip Design कंपनियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ Machines, Materials, Display, Memory, Silicon, Compound और Logic से जुड़ी Technologies के साथ Advanced Packaging पर भी फोकस रहेगा.
AI Edge से Robotics तक नई टेक्नोलॉजी
Electronica India 2026 में Rashi Semiconductor Solutions ने AI Edge Solutions, Industrial Automation, Robotics, Security Surveillance और Memory Storage Solutions को प्रदर्शित किया. इन Technologies का इस्तेमाल Smart Cities, Industrial Automation, Robotics और Automobile जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मीटर रीडर का इंतजार खत्म…खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक