Raebareli News : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण

aditisingh
1 Min Read

Raebareli News ! उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव द्वारा जिला कारागार की महिला बैरक, चिकित्सालय व लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

सचिव द्वारा दौरान निरीक्षण बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता उपलब्धता के सम्बन्ध में व जिसकी जमानत न्यायालय से होने के बाद भी जमानतदार न दाखिल होने के कारण रिहाई नहीं हो सकी हो के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। निरीक्षण उपरांत महिला बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन महिला बैरक में किया गया। इस विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों की शिक्षा एवं व्यवसाय के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिससे अधिक से अधिक महिला बन्दी लाभान्वित हो सके।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव, जेल चिकित्सक डा0 सुनील अग्रवाल, उपकारापाल धर्मपाल सिंह, उपकारापाल सुमैया परवीन व असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment