Raebareli news today : नशा मुक्ति एवं राष्ट्रीय एकता सुरक्षा शपथग्रहण

Aman Shanti In
1 Min Read

Raebareli news today !  आज बाबू ए. एस.के. महाविद्यालय खीरो रायबरेली में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता विषय पर सेमिनार/ वाद विवाद नशा मुक्ति तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण आदि का कार्यक्रम कराया गया

 जिसमें प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसके सेवन से कैंसर जैसी बड़ी बिमारी हो सकती है,एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की सभी से अपील की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक श्री अक्षय ज्ञान सिंह एवं प्राचार्य श्री संजीव कुमार तिवारी तथा श्रीमती अंजू सिंह,श्री शिवबोध कुमार, श्री विनोद सिंह, सुश्री आकांक्षा शुक्ला, श्री अंकित,श्री बचोले सिंह, श्री रामसेवक यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Leave a Comment