UPPCL: अप्रैल के पहले के बकायेदारों को मिलेगा छूट का लाभ, बिजली निगम उपभोक्ताओं को कर रहा जागरूक

Aman Shanti In
1 Min Read

गोरखपुर। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अप्रैल के पहले के बकायेदारों को मिलेगा। 31 मार्च तक बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले और इससे पहले के कनेक्शन वालों को छूट का लाभ मिलेगा।

इसमें उन उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है जिनके खिलाफ बकाये में आरसी जारी हो चुका है या जिनका कनेक्शन स्थायी रूप से विच्छेदित कर दिया गया है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को जागरूक करना शुरू कर दिया है। तीन चरणों की योजना की शुरुआत एक दिसंबर से होगी।

Share This Article
Leave a Comment