Bareilly News : फर्जी सेल्समैन साढ़े 14 लाख की ठगी, दोनों ठगों को किया गिरफ्तार

aditisingh
1 Min Read

Bareilly News। कोतवाली पुलिस ने फर्जी सेल्समैन बन कर साढ़े 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनराइज काॅलोनी, हाफिजगंज निवासी राजवीर कौर और ग्राम हरसिंहपुर पूरनपुर, पीलीभीत निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई।

10 मार्च को गांव साफूवाला, थाना मोगा निवासी सुरजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि कार एजेंसी के फर्जी सेल्स एजेंट बनकर फर्जी और कूटरचित रसीद बनाकर साढ़े 14 लाख रुपये उनसे ठग लिए गए। पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही थी। सुरेश शर्मा नगर चौराहा पर होने की जानकारी हुई, जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

राजवीर कौर पर चार और रंजीत पर तीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग मिलकर लोगों को नई गाड़ी अधिक डिस्काउंट पर दिलाने और तत्काल डिलीवरी दिलाने का प्रलोभन देकर रुपये ठगते हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर देते हैं, ताकि उन्हें विश्वास हो जाए और अपना पता बदलकर दूसरी जगह रहने लगते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *