अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए पिछले महीने की Top 10 Seven Seater Cars की लिस्ट लेकर आए हैं. सेल की बात करें, तो दिसंबर 2025 में Maruti Suzuki Ertiga सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर रही. वहीं, Mahindra Scorpio और Mahindra Bolero की सेल भी बढ़ी है. आइए, टॉप-10 कारों के बारे में जानते हैं.
Mahindra Scorpio
लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है. इस पॉपुलर एसयूवी को पिछले महीने 15,885 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 12,195 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है.
Mahindra Bolero
तीसरे नंबर पर भी महिंद्रा की दमदार SUV है. पिछले महीने इसकी कुल 10,611 नई यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 5,921 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 79 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ को दर्शाता है.
Toyota Innova
लिस्ट में चौथे नंबर पर टोयोटा इनोवा है. इस पॉपुलर 7-सीटर MPV को दिसंबर 2025 में कुल 9900 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 9,700 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Carens
बिक्री में बढ़ोतरी होने से किआ कैरेंस ने पिछले महीने की टॉप-5 सेवेन सीटर गाड़ियों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसको 3,681 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 2,626 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Toyota Fortuner की 2961 यूनिट, Maruti Suzuki XL6 की 2744 यूनिट, Renault Triber की 2324 यूनिट, Tata Safari की 1446 यूनिट और Mahindra XUV 7X0 की मात्र 971 यूनिट बिकी हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक 7-सीटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पिछले महीने बिकने वाली टॉप-5 कारों में से एक को चुना जा सकता है.