Tata Avinya : लाउंज जैसा आराम और 500 KM की रेंज, टाटा ईवी बाजार में करने जा रही है धमाका

नई दिल्‍ली. टाटा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में धमाका करने जा रही है. कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रोडमैप का खुलासा कर दिया है. अगले साल सिएरा ईवी और अपडेटेड पंच ईवी तो लॉन्‍च होगी ही लेकिन असली धमाका Tata Avinya का बाजार में उतार कर करेगी. यह केवल एक कार नहीं, बल्कि टाटा का एक नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड है, जो वैश्विक स्तर पर लग्जरी ईवी बाजार को चुनौती देने के लिए तैयार किया जा रहा है. कंपनी की योजना के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में बहुप्रतीक्षित Sierra.ev और अपडेटेड Punch.ev को बाजार में उतारा जाएगा. साल के अंत में हाई-एंड प्रीमियम ब्रांड Avinya के पहले मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. टाटा अवीन्या उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगी जो टेस्ला या अन्य वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स जैसा अनुभव चाहते हैं, लेकिन एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड के साथ.

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा के अनुसार, यह लॉन्चिंग टाटा की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किए जाएंगे. टाटा ने ‘Avinya’ को एक फ्लैगशिप यानी “हेलो प्रोडक्ट” के रूप में तैयार किया है. इसका उद्देश्य टाटा की छवि को एक मास-मार्केट ब्रांड से ऊपर उठाकर एक प्रीमियम और लग्जरी कार निर्माता के रूप में स्थापित करना है.

ऑटो एक्‍सपो में दिखी थी Tata Avinya

Auto Expo 2025 में कंपनी ने Avinya X कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था, जो एक ‘SUV-कूपे’ अवतार में नजर आया. इसकी डिजाइन फिलॉसफी पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक है. इसमें सिग्नेचर T-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), एक क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और वर्टिकल हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं. उम्‍मीद की जा रही है टाटा अवीन्‍या की रेंज 500‍ किलोमीटर होगी.

Avinya के इंटीरियर को ‘मिनिमलिस्ट’ यानी सरल लेकिन बेहद आधुनिक रखा गया है. इसके केबिन में ड्यूल-टोन थीम, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्ले लेआउट मिलता है. इससे पहले 2022 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट में ‘सुसाइड डोर्स’ (rear-hinged doors) जैसे बोल्ड फीचर्स दिखाए गए थे, जो यह संकेत देते हैं कि टाटा इस ब्रांड के साथ डिजाइन की सीमाओं को तोड़ने के लिए तैयार है. यह कार पैसेंजर्स को एक शांत ‘लाउंज’ जैसा अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है.

ग्लोबल विजन और 2030 का लक्ष्य

टाटा मोटर्स का लक्ष्य केवल भारत तक सीमित नहीं है. शैलेश चंद्रा ने स्पष्ट किया है कि 2026 के अंत तक पहला Avinya मॉडल शोरूम्स में पहुंचने के बाद, वित्त वर्ष 2030 तक इसके कई डेरिवेटिव और ग्लोबल वेरिएंट्स पेश किए जाएंगे. कंपनी की योजना 2030 तक हर सेगमेंट में उपस्थिति दर्ज कराने की है.

Avinya सीरीज को टाटा की नई जेनरेशन-3 इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जो विशेष रूप से केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विकसित की गई है. यह प्लेटफॉर्म न केवल लंबी रेंज (500 किमी से अधिक) सुनिश्चित करेगा, बल्कि अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स की सुविधा भी देगा.

Leave a Comment

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net