आजकल महंगाई बढ़ने की वजह से लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो कम खर्च में ज्यादा चले. इसी वजह से CNG चलने वाली गाड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं. कम पैसे में लंबा सफर करने का फायदा कई लोगों को आकर्षित करता है.

अगर आप सस्ती राइड वाली बाइक देख रहे हैं तो बजाज की फ्रीडम 125 अच्छा विकल्प है. कंपनी का कहना है कि यह बाइक लगभग ₹1.36 में 1 किलोमीटर चल जाती है जो रोज सफर करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है.

इस बाइक में करीब 2 किलो CNG आती है. एक बार पूरा गैस भरवाने पर यह लगभग 213 किलोमीटर तक चल जाती है. इससे रोजाना ऑफिस जाने वालों या लंबी दूरी वाले लोगों को बार-बार रिफिल नहीं करवाना पड़ता.

बजाज फ्रीडम 125 में 125cc का इंजन दिया गया है. यह इंजन लगभग 9.4 bhp की पावर और करीब 9.7 Nm का टॉर्क देता है. मतलब रोजमर्रा की सवारी शहर में चलाना और हल्की चढ़ाई वाली जगहों के लिए भी यह ठीक चलती है.

इस बाइक के तीन मॉडल आते हैं. बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत करीब ₹1,09,000 के आसपास है, मिड मॉडल लगभग ₹1,15,000 का है और टॉप मॉडल करीब ₹1,27,000 में मिल जाता है. कीमत जगह के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है.

यह बाइक उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम पैसे में ज्यादा किलोमीटर चलाना चाहते हैं. ऑफिस जाने वाले, डिलीवरी काम वाले या रोजाना लंबा सफर करने वाले लोग इससे अच्छा फायदा उठा सकते हैं. कम खर्च, डुअल फ्यूल और बढ़िया रेंज इसका बड़ा फायदा है.


