नई दिल्ली. सिर्फ चार सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती हुई कार क्या आपने देखी है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि फोर्ड मस्टैंग जीटी V8 एक ऐसी कार है जो पलक झपकते ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. अगर आपको रफ्तार पसंद है तो आप इस कार को खरीद सकते हैं.
इस वजह से खास है फोर्ड मस्टैंग जीटी V8
इस कार के मालिक तनिष्क नागपाल ने बताया कि यह आरामदायक इंटीरियर, मॉडर्न टेक्नोलॉजी (डिजिटल डैशबोर्ड, टच स्क्रीन) और स्पोर्टी हैंडलिंग के साथ एक मजेदार ड्राइवर और हाईवे क्रूजर है, जिसे भारत में लगभग 74.61 लाख में खरीदा जा सकता है और यह कैलिफोर्निया स्पेशल जैसे वेरिएंट्स में भी आती है. उन्होंने बताया कि इस कार में 5.0-लीटर Coyote V8 इंजन लगाया गया है. कार में विभिन्न ड्राइव मोड्स उपलब्ध हैं जैसे नॉर्मल, स्पोर्ट्स, ट्रैक और कस्टम जो इंजन रिस्पॉन्स, स्टीयरिंग और ट्रैक्शन नियंत्रण को आपकी पसंद के हिसाब से सेट करते हैं. इसमें इंडोर कैबिन में बड़े डिजिटल डैशबोर्ड और इंफोटेनमेंट स्क्रीन हैं.
बाहरी डिजाइन और फीचर्स
तनिष्क नागपाल ने बताया कि इस कार में एलईडी हैडलाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील, क्वाड एग्जॉस्ट ट्यूब्स और एक्टिव एग्जॉस्ट साउंड सिस्टम जैसी खूबियां हैं. जो इसे स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बनाती हैं. उन्होंने बताया कि यह कॉल 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार लगभग 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है. टॉप स्पीड की बात करें तो करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा इसकी रफ्तार है. हाईवे और ट्रक दोनों पर तेज रिस्पॉन्स और स्टेबल ड्राइविंग आप कर सकते हैं.

