Automobile

Toyota Urban Cruiser EV कल होगी लॉन्च, फीचर्स, कीमत और रेंज की संभावित जानकारी.

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Toyota Urban Cruiser EV कल यानी 20 जनवरी को इंडिन ऑटो मार्केट में एंट्री मारने वाली है. ये Maruti Suzuki e Vitara का रीबैज्ड वर्जन है, लेकिन टोयोटा के खास डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आएगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की अनुमानित कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है. इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, MG ZS EV, Mahindra BE 6 और Tata Curvv EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होने वाला है.

इसका ओवरऑल लुक एसयूवी वाला है. अर्बन क्रूजर ईवी लंबाई 4285 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, ऊंचाई 1635 मिमी और व्हीलबेस 2700 मिमी है. कलर्स में व्हाइट, रेड और ब्लैक उपलब्ध हो सकते हैं. ये डेडिकेटेड BEV प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो हाई रिजिडिटी और लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी देती है. दिलचस्प बात ये हैं कि कंपनी Maruti Suzuki e Vitara से पहले ही इसे लॉन्च कर रही है. आइए इसके डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज के बारे में जानते हैं.

Toyota Urban Cruiser EV: डिजाइन

अर्बन क्रूजर ईवी का एक्सटीरियर मस्कुलर और स्लीक है. फ्रंट में वर्टिकली स्टैक्ड LED DRLs, LED हेडलैंप्स, ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और LED लाइट बार देखने को मिलेगा. साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स, चंकी व्हील क्लैडिंग और टोयोटा-स्पेसिफिक एलिमेंट्स जैसे यूनिक फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन्ड बंपर्स और एलॉय व्हील्स शामिल हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और बड़ा डिफ्यूजर है.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन स्पेशियस और वर्सेटाइल होने वाला है. इसमें डुअल-टोन थीम, फुल ब्लैक-आउट एलिमेंट्स और ग्लॉस फिनिश है. साथ ही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल फुली डिजिटल डिस्प्ले (10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले), ऑटो-डिमिंग IRVM और ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल भी मिलेगा. रियर सीट्स स्लाइडिंग और 40:20:40 स्प्लिट-फोल्डिंग हैं. इसका लोड स्पेस 310-566 लीटर तक हो सकता है. इसके अलावा, 12 अलग-अलग कलर्स में एम्बिएंट लाइटिंग भी उपलब्ध होगी.

इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, फिक्स्ड ग्लास रूफ, सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स, एम्बेडेड नेविगेशन, क्लाउड-बेस्ड रूट प्लानिंग और MyToyota ऐप शामिल हैं. ऐप से बैटरी चार्जिंग शेड्यूल, एसी प्री-ऑपरेशन और डोर लॉकिंग कंट्रोल कर सकते हैं. ड्राइव मोड्स में इको, नॉर्मल, स्पोर्ट और पेडल (वन-पेडल ड्राइविंग) शामिल है.

सेफ्टी डिटेल

स्टैंडर्ड फीचर्स में 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट/रियर पार्किंग सेंसर्स, TPMS, ABS विथ EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं. लेवल-2 ADAS में ब्रेक सपोर्ट सिस्टम (व्हीकल्स/पेडेस्ट्रियंस डिटेक्शन), एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर शामिल हैं. इसका रॉबस्ट स्ट्रक्चर बैटरी प्रोटेक्शन देगा.

बैटरी, मोटर और रेंज

Maruti e Vitara की तरह इसे भी दो LFP बैटरी ऑप्शन- 49 kWh और 61 kWh के साथ खरीदा जा सकेगा. दोनों में सिंगल फ्रंट मोटर और FWD ऑप्शन मिलने वाला है. इंडियन मार्केट में इसे AWD ऑप्शन के साथ नहीं बेचा जाएगा. पहला 49 kWh बैटरी पैक 144 PS पावर और 192.5 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करेगा और ये 344 km की WLTP क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम होगी.

दूसरा 61 kWh का बैटरी पैक है, जो 174 PS पावर और 192.5 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. ये अधिकतम 543 किमी ARAI क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम है. फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे मात्र 45 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकेगा. बैटरी वारंटी 8 साल/1.6 लाख km तक होने वाली है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment