Khiron News : थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन

Jrs Computer
1 Min Read

खीरो,रायबरेली। खीरो थाना से जुड़े रामेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत सुबह हनुमान जी की पूजा से हुई।

थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम सुबह से शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा। मंदिर परिसर में पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment